PM Welcome in Kashi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहें हैं। ऐसे में पीएम के स्वागत के लिए इस वक्त उत्तरप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी में मौजूद हैं। इसी के साथ ही काशी में उनके स्वागत (PM Welcome in Kashi) के लिए काशी के लोग इंतजार में खड़े हैं। इस दौरान ट्राफिक भी रोका गया। सभी लोग रोड के दोनों छोर पर लगाये गये बैरीकेडिंग के अंदर खड़े होकर पीएम का इंतज़ार कर रहे हैं।
PM Welcome in Kashi : एयरपोर्ट से कटिंग मेमोरियल तक रोड शो संभावित
आम आदमी पीएम के स्वागत के लिए पलके बिछाए बैठा है। दरसल, पीएम मोदी वाराणसी एयरपोर्ट पहुँचने के बाद वहां से नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल जायेंगे। इस दौरान पीएम का रोड शो भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है आइये आपको दिखाते हैं कुछ तस्वीरें…








