UP Divas : देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस को हिंदी में यूपी दिवस या उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में भी जाना जाता है, इसे भारतीय राज्य, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह UP Divas 24 जनवरी को मनाया जाता है।
24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने हर साल 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की। यूपी दिवस {UP Divas} मनाने का प्रस्ताव राज्यपाल राम नाईक ने दिया था।
इन दिग्गजों ने दी UP Divas की शुभकामनाएं
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को शुभकामनाएं दीं। आइए देखते हैं किसने क्या कहा:-
अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2024
आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2024
आपकी शुभेच्छाओं और मार्गदर्शन का ही सुफल है कि 'नया उत्तर प्रदेश', देश में सेवा, सुरक्षा, सुशासन व विकास का मानक बन गया है।
आपके नेतृत्व में हम प्रदेश में 'रामराज' की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं। https://t.co/ZLxBwU49DC