Battery Burst : वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका के एक क्वार्टर में गुरुवार की सुबह स्कूटी चार्ज करते समय धमाका हो गया। इस धमाके से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस धमाके से पास में कार्य कर रहे 2 प्लम्बर मजदूर घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बरेका कर्मी सोमेश्वर दास के क्वार्टर में प्लम्बर पाइप का कार्य कर रहे थे। उसी वक़्त समीप खड़ी स्कूटी जो कि चार्ज हो रही थी। उसकी बैटरी फट [Battery Burst] गई। धमाके के साथ आग लग गयी। जिससे पास में कार्य कर रहे मजदूर घालय हो गए। उनमें एक मजदुर महेंद्र राजभर [45] और दूसरा अतुल [18] है जो कि बेटावर थाना रोहनिया का रहने वाला है। घटना घटते ही आसपास के मजदूरों ने घायलों को तत्काल प्रभाव से बरेका के केंद्रीय हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। जहाँ उनका इलाज जारी है।
Battery Burst : स्कूटी चार्ज करते वक़्त इन बातो का रखे ध्यान
अगर आप भी बैटरी वाली स्कूटी चलाते हैं। तो आप भी अपनी स्कूटी का समय-समय पर सर्विस करवाते रहे और चार्जिंग कटआउट भी हर हफ्ते चेक करवाएं। इसके साथ ही ई स्कूटी के साथ दी गयी निर्देश पुस्तिका के निर्देशो का पालन करे। वहीं बैटरी [Battery Burst] को ओवर चार्ज न करे।