CPI [भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी] के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने 70 वर्ष की अवस्था में जिंदगी को अलविदा कह दिया। पिछले 1 महीने से अतुल कुमार अंजान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।
CPI नेता ने 1977 में की थी अपने राजनीतिक सफ़र की शुरुआत
आपको बताते चलें कि 1977 में CPI नेता अतुल कुमार अंजान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इस सफर में उन्होंने सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव में जीत हासिल की थी और छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए थे। अतुल कुमार अंजान को कम्युनिस्ट पार्टी का सबसे प्रतिभाशाली और सक्रिय नेता माना जाता था। एक राजनेता होने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने किसानों और श्रमिकों के हितों में बहुत काम किए थे।


Comments 1