Gyanvapi Tahkhana Case: ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने की मरम्मत मामले में मंगलवार को जिला जज संजीव पांडेय की अदालत में सुनवाई हुई। अब इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
इस मामले में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के ओर से न्यायालय में तहखाने की मरम्मत की मांग की गई है। कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि तहखाने की दीवारें और बीम जर्जर हो गई हैं। जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है।
Gyanvapi Tahkhana Case: चहलकदमी रोकने की भी है मांग
याचिका में कहा गया है कि ज्ञानवापी के तलगृह में पूजा-पाठ के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती है। इसलिए छत पर नमाजियों को जाने से रोका जाय और उसकी मरम्मत हो।

