• About
  • Advertise
  • EPaper
Saturday, August 2, 2025
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

‘आगा पीछा देखकर क्यों होते गमगीन, जैसी जिसकी भावना वैसा दिखे सीन’ शायराना अंदाज में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

by Abhishek Seth
February 8, 2023
in देश-विदेश
0
‘आगा पीछा देखकर क्यों होते गमगीन, जैसी जिसकी भावना वैसा दिखे सीन’ शायराना अंदाज में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। अपने 85 मिनट के भाषण में मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, “बहुत सारे लोग मिले सुर मेरा तुम्हारा कर रहे थे। इन लोगों को ED का धन्यवाद करना चाहिए। जिनलोगों को चुनाव के नतीजे एक नहीं कर पाए। ED ने उन्हें एक कर दिया। मुझे लगता था कि देश की जनता और चुनाव के नतीजे इन लोगों को एक मंच पर लाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव नतीजों का काम ED ने किया।

प्रधानमंत्री ने कहा- UPA के दस साल में सबसे ज्यादा घोटाले हुए। इनकी निराशा का कारण यही है कि देश का सामर्थ्य खुलकर सामने आ रहा है। 2004 से 2014 तक UPA ने हर मौके को मुसीबत में बदल दिया। जब टेक्नोलॉजी इनफार्मेशन का युग बदल रहा था, ये 2G घोटाले में फंसे हुए थे। सिविल न्यूक्लियर डील की चर्चा के दौरान ये कैश फॉर वोट में फंसे रहे।

2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा। UPA के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। हर नागरिक असुरक्षित था। चारों तरफ ये सूचना रहती थी किसी अनाजानी चीज को हाथ मत लगाना। 10 साल में कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक देश हिंसा का शिकार था: PM pic.twitter.com/UAWFvhx38F

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2023

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कल कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा इको सिस्टम उछल रहा था। समर्थक खुश होकर कह रहे थे कि ये हुई ना बात। नींद भी अच्छी आई होगी, उठ भी नहीं पाए होंगे। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है- ये कह-कहकर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं, वो अब आ रहे हैं।

कांग्रेस के एक बड़े नेता जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत दिखाई

राष्ट्रपति के भाषण से कुछ सदस्य कन्नी काट गए। एक बड़े नेता राष्ट्रपति जी का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत भी दिखाई दी है। टीवी पर उनके बयानों से भीतर पड़ा हुआ नफरत का भाव बाहर आ गया। बाद में चिट्ठी लिखकर बचने की कोशिश की गई। कई सदस्यों ने सदन में तर्क और आंकड़े दिए। अपनी रुचि, प्रवृत्ति और प्रकृति के अनुसार बातें रखीं। इससे उनकी क्षमता, योग्यता और समझ का पता लगता है। इससे पता चलता है कि किसका क्या इरादा है, देश भी इसका मूल्यांकन करता है।

जब राष्ट्रपति का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी भी काट गए और एक बड़े नेता राष्ट्रपति का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समुदाय के प्रति नफरत और उनके प्रति उनकी सोच क्या है ये भी दिखाई दी है। जब टीवी पर इस प्रकार की बातें कही गई तो अंदर पड़ा नफरत का भाव बाहर आ गया: PM मोदी pic.twitter.com/kvmQr7ZqWJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2023

हर सोच में आशा ही आशा नजर आ रही

भारत मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देखती है। निराशा में डूबे कुछ लोग इस देश के विकास को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वे लोगों की उपलब्धियों को देखने में विफल रहते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/nB94infOFR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2023

देश में हर स्तर पर, हर क्षेत्र में, हर सोच में आशा ही आशा नजर आ रही है। एक विश्वास से भरा हुआ देश है। सपने और संकल्प वाला देश है, लेकिन यहां कुछ लोग ऐसी निराशा में डूबे हैं। काका हाथरसी ने कहा था- आगा पीछा देखकर क्यों होते गमगीन, जैसी जिसकी भावना वैसा दिखे सीन। बीते वर्षों में हार्वर्ड में स्टडी हुई है। उसका टॉपिक था- ‘द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडियाज कांग्रेस पार्टी’। मुझे भरोसा है कि भविष्य में कांग्रेस की बर्बादी पर हार्वर्ड ही नहीं, बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी में अध्ययन होना ही है। इस प्रकार के लोगों के लिए दुष्यंत कुमार ने बढ़िया बात कही है- तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं।

कुछ लोगों को यहां हार्वर्ड स्टडी का क्रेज है। कोरोना काल में कांग्रेस ने कहा था कि भारत की बर्बादी पर हार्वर्ड में केस स्टडी होगी। बीते वर्षों में हार्वर्ड में एक बहुत अच्छी स्टडी हुई है, उसका शिर्षक था 'द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडिया कांग्रेस पार्टी': प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/jvZwijEXmy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2023

मुझे भरोसा है कि भविष्य में हार्वर्ड ही नहीं बल्की बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में कांग्रेस की बर्बादी और डूबाने वाले लोगों पर अध्ययन होना ही है। ऐसे लोगों के लिए दुष्यंत कुमार ने एक बात कही है कि, तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीान नहीं कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं: PM pic.twitter.com/SA2jxRuGEH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2023

कश्मीर में भारत का आयुध और बारूद सलामी देता है

जो अभी-अभी जम्मू-कश्मीर से घूमकर आए हैं, उन्होंने देखा होगा कि कितने आन-बान-शान के साथ वहां जा सकते हैं। पिछली शताब्दी में मैं भी जम्मू-कश्मीर में यात्रा लेकर गया था और लाल चौक में तिरंगा फहराने का संकल्प लेकर गया था। लाल चौक में तिरंगा फहराकर मैंने कहा था- आमतौर पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा लहराता है तो भारत का आयुध और बारूद सलामी देता है। आज जब लाल चौक पर तिरंगा फहराया है, तो दुश्मन देश का बारूद सलामी दे रहा है।

निराशा में डूबे लोग आत्मचिंतन करें

समय सिद्ध कर रहा है कि जो यहां (सत्ता में) बैठते थे, वो वहां (विपक्ष में) जाने के बाद भी फेल हो गए। देश पास होता जा रहा है डिस्टिंक्शन पर। समय की मांग है कि आज निराशा में डूबे लोग स्वस्थ मन रखकर आत्म चिंतन करें। तिरंगे से कुछ लोगों को शांति बिगड़ने का खतरा लगता था। वक्त देखिए और वक्त का मजा देखिए, अब वो भी तिरंगा यात्रा में शरीक हो गए। कुछ लोग टीवी में चमकने की कोशिश में लगे थे, उसी समय श्रीनगर में दशकों बाद थिएटर हाउसफुल चल रहे थे। आज हम सैकड़ों की तादाद में जम्मू-कश्मीर जा सकते हैं। कई दशकों के बाद पर्यटन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

मोदी पर भरोसा अख़बार की सुर्ख़ियों से नहीं पैदा हुआ

विपक्ष के हमलों पर मोदी ने कहा- जो अहंकार में डूबे हैं, ऐसी सोच में जीने वालों को लगता है कि मोदी को गाली देकर ही हमारा रास्ता निकलेगा, कीचड़ उछालकर रास्ता निकलेगा। 22 साल बीत गए और वे गलतफहमी ही पालकर बैठे हैं। मोदी पर भरोसा अखबार की सुर्खियों से नहीं पैदा हुआ है, टीवी पर चमकते चेहरों से नहीं हुआ है। हमने देश के लोगों के लिए, देश के भविष्य के लिए जीवन खपा दिया है। देशवासियों का मोदी पर भरोसा इनकी समझ के दायरे से बाहर है, इनकी समझ के दायरे से भी काफी ऊपर है।

क्या ये झूठे आरोप लगाने वालों पर, मुफ्त राशन प्राप्त करने वाले देश के 80 करोड़ भारतवासी कभी भरोसा करेंगे क्या। वन नेशन-वन राशन कार्ड देशभर में कहीं पर भी गरीब से गरीब को भी राशन मिल जाता है। वो आपके गलत-गलीज आरोपों पर भरोसा नहीं करेगा। जिन 11 करोड़ किसानों के खाते में साल में 3 बार पैसे जमा होते हैं, वो आप पर भरोसा नहीं करेगा। जो झुग्गी-झोपड़ी में रहता था, उन्हें घर मिले हैं, उनको तुम्हारी गालियों, झूठी बातों का भरोसा क्यों करेगा। 9 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला, वो इनका झूठ कैसे स्वीकार करेगा।

140 करोड़ लोग मोदी के सुरक्षा कवच


मोदी ने कहा- आपकी गालियों-आरोपों को कोटि-कोटि भारतीयों से होकर गुजरना पड़ेगा। जिनको दशकों तक मुसीबतों के बीच जिंदगी जीने के लिए तुमने मजबूर किया था। कुछ लोग अपने लिए, अपने परिवार के लिए बहुत कुछ तबाह करने पर लगे हुए हैं। अपने, अपने परिवार के लिए जी रहे हैं। 140 करोड़ लोग मेरा सुरक्षा कवच हैं। झूठ के हथियार से आप इस सुरक्षा कवच को आप नहीं भेद सकते। ये विश्वास का सुरक्षा कवच है। समाज के वंचितों को वरीयता के संकल्प को लेकर हम जी रहे हैं,चल रहे हैं। दशकों तक दलित-पिछड़े-आदिवासी को छोड़ दिया गया था। वो सुधार नहीं आया,जो संविधान निर्माताओं ने सोचा था। 2014 के बाद सर्वाधिक लाभ इन्हीं परिवारों को मिला है।

Related Posts:

  • संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण: द्रौपदी मुर्मू बोलीं…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Parliament Session: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन:…
  • मोरारजी पर भी लगा था ट्रम्प और बाइडेन जैसा आरोप
  • विपक्ष पर मोदी का तंज, कहा- नेहरू महान थे तो परिवार…
  • समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
Tags: adhir ranjan chaudharycongressmodi in loksabhapm modipm modi in loksabha todaypresident of indiaprime minister of india
Previous Post

तुर्किये और सिरिया में बारिश और बर्फबारी से रुका बचाव कार्य, मृतकों की संख्या 11 हजार के पार

Next Post

ब्लाक के चलते साबरमती समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Next Post
ब्लाक के चलते साबरमती समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

ब्लाक के चलते साबरमती समेत कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर PM Modi सख्त: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट, कहा- लोगों को हरसंभव मिले मदद
  • भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा- वराणसी में गरजे PM Modi, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
  • Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, लूट और चोरी का था मास्टरमाइंड
  • काशी को कल PM Modi देंगे 2200 करोड़ की सौगात: दालमंडी चौड़ीकरण की रखेंगे आधारशिला, सेवापुरी में विशाल जनसभा
  • Varanasi: चौबेपुर का 100 मीटर सड़क बना ‘नासूर’, सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध, 9 साल से अधूरी पड़ी है जर्जर सड़क
  • Varanasi: सीर गोवर्धनपुर की बदहाली स्थिति से असमंजस में लोगों की जिन्दगी, स्थानीय जनता ने की प्रधानमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की अपील
  • Varanasi: टूट सकता है वर्ष 1978 का रिकोर्ड, गंगा के रौद्र रूप से हजारों लोगों का जीवन प्रभावित, 5 सेमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा जलस्तर
  • IIT-BHU के प्रोफेसर की पत्नी आठवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत, काफी समय से अवसादग्रस्त
  • Varanasi: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और राहत शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावितों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
  • Wrestling Competition: स्टेट चैंपियनशिप के लिए वाराणसी कुश्ती टीम घोषित, 24 पहलवान दिखायेंगे दमखम, 7 महिला रेसलर पेश करेंगी चुनौती

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गोरखपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर PM Modi सख्त: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मांगी रिपोर्ट, कहा- लोगों को हरसंभव मिले मदद
  • भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा- वराणसी में गरजे PM Modi, 2200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
  • Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल, लूट और चोरी का था मास्टरमाइंड
  • काशी को कल PM Modi देंगे 2200 करोड़ की सौगात: दालमंडी चौड़ीकरण की रखेंगे आधारशिला, सेवापुरी में विशाल जनसभा
  • Varanasi: चौबेपुर का 100 मीटर सड़क बना ‘नासूर’, सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने जताया विरोध, 9 साल से अधूरी पड़ी है जर्जर सड़क
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights