3 New Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी। पहली ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी से लखनऊ तक चलेगी।
Vande Bharat: पर्यटन में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर
ट्रेनों के शुभारंभ के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन से जहां भी ये ट्रेनें चल रही हैं, वहां के पर्यटन उद्योग में तेजी आई है। इससे न केवल स्थानीय व्यवसायों को मजबूती मिली है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इस सफलता पर जनता को बधाई दी।
मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत की आकर्षक यात्रा
कर्नाटक में मदुरै के पास वैगई नदी पर बने पुल से गुजरती हुई मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन को ड्रोन द्वारा कैप्चर किया गया। ट्रेन का भगवा रंग इसे विशेष बनाता है, जो भारतीय रेलवे की आधुनिकता को दर्शाता है।
भारतीय रेलवे का नया रूप: वंदे भारत (Vande Bharat)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मेरठ के लोगों के लिए वंदे भारत ट्रेन एक नई सौगात है। उन्होंने कहा कि मेरठ और पश्चिमी यूपी का क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से क्रांतिकारी रहा है, और अब यह विकास की नई क्रांति का प्रतीक बन रहा है।
Vande Bharat: पूरे देश में 102 ट्रेनें सेवा में
प्रधानमंत्री ने बताया कि आज देशभर में 102 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों के आगमन से लोग अपने कारोबार, रोजगार और सपनों को नए आयाम दे पा रहे हैं।
दक्षिण भारत के विकास पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेज विकास अत्यंत आवश्यक है। तमिलनाडु और कर्नाटक सहित पूरे दक्षिण भारत का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता में है।