Weather Update: उत्तर भारत और उत्तर-पश्चिमी राज्यों का मौसम अगले 24 घंटों में बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के हालात बन सकते हैं।
Weather Update: उत्तर भारत में बारिश और घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 3-4 फरवरी तक बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। साथ ही, दिल्ली-NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पंजाब-हरियाणा में घने कोहरे का असर
अगले 2-3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा बना रहेगा। इसके अलावा, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय में भी 3 फरवरी तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक मौसम बदल सकता है। इस दौरान बादल और धुंध छाए रहने की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को मुख्य कारण माना जा रहा है।
Highlights
हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बदलाव से फिलहाल ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और तापमान में अचानक गिरावट के आसार कम हैं।