बुलंदशहर। शहर में जिलाधिकारी की अनोखी मुहिम के चलते बगैर सरकारी पैसा खर्च किये 800 स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम शुरू होने वाले हैं। इसके बाद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का पहला जिला होगा, जहां 1869 स्कूलों में 28 फरवरी तक 800 स्कूल इस लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। दरअसल, इस मुहिम मे समाजसेवी लोग जिला प्रशासन की अपील के बाद से बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय चावली में व्यापारी सौरभ शर्मा द्वारा स्मार्ट टीवी भेंट कर स्मार्ट क्लास की शुरूआत की गई। इसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। बीएसए बीके शर्मा ने भी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संस्था उधोगपतियों से आगे आने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि जिलास्तर पर छेड़ी गई। ये मुहिम वाकई सराहनीय कदम है, क्योंकि इसमें स्कूल स्मार्ट भी होंगे और सरकार का पैसा भी नही लगेगा।
sudha jaiswal

