Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री और प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ सहित सभी 48 विधायक मौजूद रहे। रेखा गुप्ता गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
रेखा गुप्ता: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद तक का सफर
शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुई थी। 1996-97 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) की महासचिव और अध्यक्ष पद संभाला। इसके बाद वह 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव, फिर 2004-2006 में राष्ट्रीय सचिव बनीं।
Delhi New CM: राजनीतिक अनुभव और संगठन में मजबूत पकड़
- 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से पार्षद चुनी गईं।
- 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष रहीं।
- 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनीं।
- 2010 से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
- 2013 से लगातार विधानसभा चुनाव लड़ती आ रही हैं, 2025 में जीत दर्ज की।
प्रवेश वर्मा होंगे उपमुख्यमंत्री
बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा।
Highlights
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव
इस फैसले के साथ ही दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि बीजेपी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के साथ ही अनुभवी चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी रहने की संभावना है।
Comments 1