लखनऊ। विधानसभा सत्र के 5वें दिन शुक्रवार को शुरूआत हंगामेदार रही। सदन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सदन में कहा आप समाजवादी नहीं, अराजकतावादी है। इसके बाद शिवपाल यादव की अगुवाई में सपा और रालोद विधायकों ने हंगामा किया। जिसके कारण शिवपाल वेल में आ गए। नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करते तो प्रश्नकाल की कार्यवाही रोक देंगे। इसके बाद विधायक शांत हुए। फिर सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ। डि

प्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर शिवपाल यादव ने कहा- भाजपा वाले गमछा, टोपी-तिलक लगाते हैं, हमने कभी कमेंट नही किया। आपको हमारी टोपी के बारे में जानना चाहिए। टोपी समाजवाद की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज जिला अस्पताल के गेट पर दलाल बैठे हैं, मंत्री ने छापे बहुत मारे, बजट आधा भी खर्च कर लिया होता तो बहुत बदल जाता। शिवपाल ने आगे कहा कि सरकार के विज्ञापनों में लगता है कि स्वास्थ्य महकमा बिल्कुल चमक गया।
लेकिन, असलियत है कि स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है। एक्स-रे के नाम पर समय दिया जाता है। वसूली होती है। हमारे ब्लॉक में सीएचसी बनी है। 6 साल हो चुके बने। अभी तक वहां स्टॉफ नर्स, डॉक्टर, वार्डब्यॉय की नियुक्ति नहीं हुई है। कई बार हमने चिट्ठी लिखी मंत्री छापा बहुत मारते है, दरबार भी लगा लेते हैं। अफसरों को भी बुला लेते हैं, लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ता है।
शिवपाल ने कहा- मंत्री ने कल समाजवादियों के बारे में भी बहुत बोला। मंत्री पहले कांग्रेस में थे, फिर बसपा में गए, सांसद हो गए, आज डिप्टी सीएम भी बन गए। इसके जवाब में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी नहीं, अराजकवादी हैं। ढोंगी और नकली हैं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
sudha jaiswal