लखनऊ। राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में शुक्रवार को विश्व वन्यजीव दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर चिरंजीव नाथ सिन्हा, ए.डी.सी.पी. लखनऊ पश्चिम द्वार प्रदत्त दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु ट्राईसाइकिल तथा बच्चों हेतु प्राम को मुख्य अतिथि डा0 अरूण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, के0पी0 मलिक, राज्य मंत्री,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ को वन मुख्यालय, 17 राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परितर्वन विभाग, ममता संजीव दूबे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, सुनील चैधरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, टाइगर प्रोजेक्ट एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक व वन मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
sudha jaiswal