Varanasi: सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक कार्यों में लिप्त महिलाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सात महिलाओं को हिरासत में लिया है।
Varanasi: जबरन पैसे ऐंठने के साथ ही लूटपाट में हैं शामिल
जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं रोडवेज से लेकर इंग्लिशिया लाइन और कैंट (Varanasi) इलाके तक सक्रिय थीं। पर्यटकों को परेशान कर उनसे जबरन पैसे ऐंठने के साथ ही लूटपाट जैसी घटनाओं में शामिल रहती थीं। आए दिन आपस में झगड़े करके सड़क पर अव्यवस्था भी फैलाती थीं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें होती थीं। इसके बाद एक स्थानीय निवासी व समाज सेविका के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
समाज सेविका ने बताया कि पुलिस टीम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया। इसी दौरान सात महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।