लखनऊ । होली पर घर पहुंचाने वालों की जबरदस्त भीड़ से ट्रेनें फुल हो गई। आलम ये है कि ट्रेनों में सीट मिलना तो दूर पैर रखने तक की जगह नहीं है। खासतौर पर लम्बी दूरी की ट्रेनों में लखनऊ से जाने के लिए किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। ऐसे में सोमवार को ट्रेन से सफर करने के लिए तत्काल कोटे की सीट पाने की जंग शुरू हो गई। चारबाग आरक्षण केन्द्र के मुताबिक सुबह दस बजे तत्काल कोटे में जैसे ही सीटों की बुकिंग शुरू हुईए वैसे ही 80 फीसदी सीटें आॅनलाइन बुक हो गई। ऐसे में तत्काल में सीट पाने के लिए टिकट काउंटर पर लाइन में पहले यात्री तक ही सीटें मिल सकी। इसके बाद तत्काल में वेटिंग दिखाने लगा। इससे काफी संख्या में लखनऊ से बिहार जाने वाले यात्री निराश होकर वापस लौट गये। होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग करीब 300 पहुंच गई है। ऐसे में 6 व 7 मार्च को लखनऊ से दिल्ली, मुम्बई, बिहार, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड रूट की ट्रेनों में नो रूम यात्री वेटिंग तक टिकट यात्रियों को नहीं मिल रहे हैं।
10 बजे से स्लीपर और 11 से एसी कोच में बुकिंग
ट्रेनों में वेटिंग के यात्री तत्काल कोटे में सीट पाने के इंतजार में है। आरक्षण केन्द्र के मुताबिक मंगलवार को रवाना होने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें सोमवार को उपलब्ध हैं। सुबह दस बजे से स्लीपर और 11 बजे से एसी कोच में सीटों के लिए तत्काल कोटे में सीटों की बुकिंग खुलेंगी।
sudha jaiswal

