प्रधानमंत्री पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने काशी सांसद खेल खुद प्रतियोगीता में शामिल हुए वाले सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से दी। पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि काशी सांसद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाए। उन्होंने ने लिखा,इस खेल में हिस्सा लेने वाले युवा साथियों का जो जोश है और जो उत्साह देखने को मिला है वह बेहद अद्भुत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चो ने अपनी श्रमता और कौसल का शानदार प्रदर्शन किया हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि यह आयोजन खेल जगत में देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस सराहनीय पहल ने युवाओं को ऐसा मजबूत मंच प्रदान किया है, जहां वे अपनी प्रतिभा के दम पर सबका मन जीत रहे हैं।

PM Modi शेहरी व ग्रामीण युवा हुए शामिल
इस दौरान काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 में शामिल हुए युवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 1,61,815 पुरुष, 1,39,563 महिला एवं 91 ट्रांसजेंडर शामिल हुए जिन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। और खेल में जैसे खो- खो, कबड्डी, कुस्ती, कराटे, बास्केटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल, साइकिलथॉन सहित 32 खेल विधाओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का दमख़म दिखाया। जिसमें कुल 6060 प्रतिभागी विजेता बने।

