Bhadohi: जिला के रामरायपुर स्थित पार्वती हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार की रात प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। हरियाँव निवासी राजेश प्रजापति की 30 वर्षीय पत्नी रीता की तीसरी संतान के जन्म के दौरान ऑपरेशन के बाद लगातार रक्तस्राव होते रहने से हालत बिगड़ती गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन समय रहते उचित उपचार नहीं दे सका, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जिससे रीता की जान चली गई।

Bhadohi: परिजनों ने लगाया आरोप
घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल (Bhadohi) का घेराव कर लापरवाही के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि ऑपरेशन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर न तो समय से जानकारी देते हैं और न ही सही उपचार उपलब्ध कराते हैं।सूचना पर भदोही कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और परिजनों और जुटी भीड़ को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्वती हॉस्पिटल (Bhadohi पहले भी कई विवादों और लापरवाही के आरोपों में घिर चुका है। प्रसूता की मौत के बाद एक बार फिर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। ओके मौके पर भारी फोर्स के साथ कोतवाल सच्चिदानंद पांडे परिजनों को समझने का प्रयास करते रहे और भीड़ वहां जुटी रही।

