मुंबई टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर Zeeshan Khan के साथ सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जब वह अपनी कार से वर्सोवा, अंधेरी मेंजा रहे थे तभी अचानक उनकी कार एक तेज रफ्तार कार से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि जीशान की कार के परखच्चे उड़ गए। हालाकिं एयर बैग के वजह से उनकी जान बच गई।
कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया
इस दौरान जीशान ने हादसे के बाद खुद को संभालते हुए सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। तो वहीं अभी तक Zeeshan Khan ने हादसे को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। हांलाकि जीशान को किसी भी गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि हादसे की खबर सामने आने पर उनके फैन्स की चिंता बढ़ गई है।

नागिन बाघिन से बनाई अपनी पहचान
आपको बता दें कि टीवी जगत में Zeeshan Khan बेहद लोकप्रिय एक्टर हैं। जहां उन्होंने बड़े टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘नागिन’ और ‘बाघिन में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है।
रियलिटी शोज़ में भी वे काफी चर्चा में रहे—खासकर ‘बिग बॉस ओटीटी’ में जहाँ प्रतीक सहजपाल के साथ उनकी शारीरिक झड़प ने उन्हें रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे। वहीं हाल ही में रिलीज़ हुए अपने नए म्यूज़िक वीडियो ‘तेरी परछाइयां’ में नज़र आए थे।
साल 2022 में भी वे खूब छाए थे, जब उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री रेहाना के साथ अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। यह कपल अपनी उम्र के अंतर के कारण लंबे समय तक चर्चा में रहे हैं।

