Mau News: जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 490 ग्राम चरस के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने मंगलवार को करते हुए आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

Mau News: रेलवे स्टेशन के पास से दबोचे गए आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल से चरस लेकर गोरखपुर के रास्ते उत्तराखंड भेजने की फिराक में थे। तभी मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम (Mau News) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमाम अली निवासी मुरादाबाद (उ.प्र.) और नजमा निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। दोनों लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में कैरियर के रूप में काम कर रहे थे और ट्रेन से अलग-अलग राज्यों में माल पहुंचाते थे।
एक नाम इमाम और दूसरे का नाम नजमा
मामले को लेकर एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के बाद मऊ जिले की पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कोतवाली के SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई (Mau News) में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। इनमे से एक का नाम इमाम अली और दूसरे का नाम नजमा है।
उन्होंने आगे बताया कि ये लोग प्लांट से चरस की तस्करी करके मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। ये कैरियर के रूप में काम करते थे और इनके कब्जे 18 किलो 490 ग्राम के 16 पैकेट मिले है, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ आंकी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल (Mau News) भेज दिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

