यूपी में SIR के बाद अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम को लिस्ट से कट दिया गया है। जिसके बाद प्रदेश में 15.44 करोड़ वोटरों की संख्या घटकर 12.55 करोड़ हो गयी है। वहीं आयोग ने छह फरवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है, जिसके बाद छह मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
SIR:शहरों में लगेगा विशेष कैंप
आपको बता दें कि यदि आपका नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट (SIR) में नहीं है तो आप आपत्ति दर्ज करा अपना नाम जुड़वा सकते हैं। दावे के लिए फॉर्म-6 और आपत्ति के लिए फॉर्म- 7 भरे जाएंगे। इस फार्म के लिए किसी भी तरह की फीस नही लगेगी। यदि आपको किसी भी तरह की असुविधा होती है तो आप आयोग हेल्पलाइन नंबर- 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में कम सहयोग मिलने के कारण आयोग (SIR) ने विशेष कैंप लगाने की योजना बना रही है।
यूपी में मतदाता सूची की बड़ी छंटनी: SIR में 2.89 करोड़ नाम कटे, इन 10 जिलों से सबसे ज्यादा हटे नाम
अपने दावे और आपत्ति की सूची (SIR) को देखने के लिए आपको प्रदेश की वेबसाइट पर जाना होगा। जहाँ आपको दावे और आपत्तियों की पूरी सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट (https://ceouttarpradesh.nic.in) पर उपलब्ध रहेगी।
वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम
- https://voters.eci.gov.in पर जाएं
- राज्य पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम डालें
- अपना पूरा नाम डालें अपने अभिभावक का पूरा नाम डालें
- अपने जिले का नाम डालें अपनी आयु डालें
- विधानसभा क्षेत्र अंकित करें
- वोटर आईडी का सीरियल नंबर डालें
कौन सा फॉर्म भरें
- फॉर्म 6 भरें 18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार नया वोटर बनने के लिए
- फॉर्म 7 भरें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए, आपत्तियों और पहले के शामिल नाम में सुधार के लिए
- फॉर्म 8 भरें निवास स्थान बदलने/मौजूदा मतदाता सूची में सुधार/वोटर कार्ड बदलने/दिव्यांगों को चिह्नित करने के लिए
- किसी दूसरे राज्य से आकर यूपी में बसे हैं तो नाम जुड़वाने के लिए घोषणापत्र दें, जो यूपी निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध
फॉर्म कहां सबमिट करें
- ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in) या ECINET app
- बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर ये फॉर्म सबमिट करें

