Varanasi: शहर में ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी से भागने और हथियार छीनकर फायरिंग करने की कोशिश में आरोपी पुलिस (Varanasi) मुठभेड़ में घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना चितईपुर (Varanasi) थाना क्षेत्र के सुंदरपुर–नेवादा मार्ग की है, जहां एक ऑटो चालक का गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान विष्णु यादव के रूप में हुई है।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, आरोपी को मौके से ही दौड़ाकर पकड़ा गया था, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद जब आरोपी नहीं माना, तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई।
Varanasi:लोगों की मदद से आरोपी गिरफ्तार
एसीपी भेलूपुर (Varanasi) गौरव कुमार ने बताया कि घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और हालत स्थिर है। उपचार के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या में पेपर काटने वाली ब्लेड का इस्तेमाल किया गया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागते हुए ब्लेड फेंककर मिठाई की दुकान के रास्ते अपने घर में छिप गया था, जहां स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस (Varanasi) ने उसे पकड़ लिया।
मृतक की अबतक कोली पहचान नही
घटना के बाद घायल ऑटो चालक सड़क पर गिर पड़ा था। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल चालक को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस (Varanasi) ने ऑटो मालिक से संपर्क साधा है, जो अशोक विहार कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी क्राइम सरवणन टी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

