Sonbhadra: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा सोनारी नहर पुलिया के पास ओवरटेक कर रहे दो मैजिक वहां आमने सामने टकरा गये। इस भयानक हादसा (Sonbhadra) में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों द्वारा उन्हें तत्काल ही लोढ़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक युवक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
Sonbhadra: उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई
वहीं उपचार के दौरान विकास (19), निवासी ग्राम बसदेवा, थाना करमा की मौत हो गई। घायलों की पहचान सचिन (20) निवासी ग्राम धरमौली थाना घोरावल, विजय (35) निवासी ग्राम पुसौली थाना राबर्ट्सगंज (Sonbhadra), शुभम (21) मुन्ना, निवासी ग्राम बासदेवा करकी थाना करमा व सुनील (36) निवासी नाई सेमर थाना पन्नूगंज घायल हो गया।
हांलाकि घटना स्थल से पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों के परिजनों को भी मामले की सुचना दे दी है। हादसे की खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस द्वारा आगे की कारवाई की जा रही है।

