Varanasi के भेलूपुर थाना क्षेत्र में त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में चल रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ है। एसओजी और स्थानीय पुलिस (Varanasi) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिसे ग्राहक बताया जा रहा है। सभी को पूछताछ के लिए भेलूपुर (Varanasi) थाने ले जाया गया है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद कर्मचारियों और गेस्ट हाउस से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
Varanasi: केस दर्ज करने की तैयारी
देह व्यापार संचालन की सुचना पर एसओजी ने निगरानी शुरू की और पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस (Varanasi) का कहना है कि गेस्ट हाउस के संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में अनैतिक देह व्यापार से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद संचालक को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
फिलहाल पुलिस (Varanasi) पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

