Navratri Special Mehndi Design: लड़कियों और महिलाओं की जिंदगी में मेहंदी का काफी महत्व होता है। मान्यता है कि मेहंदी सोलह श्रृंगार में से एक है और इसे लगाने से लड़कियों का श्रृंगार पूरा होता है। यही वजह है कि हर त्योहार पर लड़कियां मेहंदी लगाना नहीं भूलती। नवरात्रि भी ऐसा त्योहार है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में माता दुर्गा के आगमन की तैयारी की जाती है। जगह-जगह पर घट स्थापना की जाती है। लोग माता के स्वागत के लिए तैयारियाँ करते हैं। इसी क्रम में महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों में मेंहदी लगाती हैं।
ऐसी मान्यता है कि मेहंदी लगाने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है, इसी के चलते लड़कियां हर त्योहार पर मेहंदी लगाती हैं। आज के समय में साधारण मेहंदी से लेकर कई अन्य तरीके की डिजाइन चलन में हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ताकि नवरात्रि के इस मौके पर आप भी अपने हाथों में मेहंदी रचवा सकें।

भरे हाथ मेहंदी भी लगती है बहुत खूबसूरत
अगर आप भरे हाथ मेहंदी लगवाकर माता रानी की पूजा करती हैं, तो इससे वो बेहद खुश होती हैं। इसको लगवाने में थोड़ा समय लगता है। पर जब हाथ रच जाते हैं तो ये मेहंदी बहुत प्यारी लगती है।

वन साइडेड भी लगवा सकती हैं मेहंदी
अगर आप चाहें तो हाथों के पीछे की तरफ ही मेहंदी की डिजाइन बनवा सकती हैं। ये भी देखने में बेहद प्यारी लगती है।

अरेबिक मेहंदी है ट्रेंडी
अगर आपको मेहंदी लगवाने का शौक है, पर आप मेहंदी लगवाने के लिए ज्यादा देर तक बैठ नहीं सकतीं तो आप अपने हाथ में अरेबिक मेहंदी लगवा सकती हैं। ये देखने में भी काफी सुंदर लगती है, साथ ही कम समय में लग जाती है।
Anupama Dubey

