Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। विवाहिता की आत्महत्या की खबर से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें विवाहिता ने खुद को पापा की प्रिंसेज बताया है लेकिन ससुराल वालों के द्वारा उसको दिए जा रहे प्रताड़ना का भी उसमें जिक्र मिला है।
सुसाइड नोट में लिखी पूरी बात
मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुर के महादेवपुरम कॉलोनी (Varanasi) में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम काजल (27) बताया जा रहा है और उसकी शादी 16 नवम्बर 2024 को हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है/ सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे माता-पिता ने मुझे बड़े प्यार से पाला था, लेकिन ससुराल में वह प्यार नहीं मिला मैं अपने पापा की प्रिंसेज हूं।
बता दें कि सुसाइड नोट में काजल ने अपने पति नितेश कुमार सिंह के साथ ससुराल के अन्य लोगों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही साथ आरोप यह भी है कि शादी में 80 लाख रूपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले दहेज़ की मांग कर रहे थे। काजल का पति नितेश बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतका का मायका चंदौली जिले के सकलडीहा में था।
Varanasi: लगातार फोन करने पर भी नहीं मिला कोई जवाब
परिजनों के मुताबिक, काजल को लगातार फोन करने के बाद जब उसका फोन नहीं उठा तो वह उसके ससुराल (Varanasi) पहुंचे। दरवाजा खुलने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी काजल ने तीसरी मंजिल पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
काजल के पिता ने थाने में जाकर तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस (Varanasi) ने ससुराल पक्ष में काजल के पति नितेश कुमार सिंह, जेठ विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, जेठानी, सास और ननद समेत कई लोगों के ऊपर दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

