Jaunpur: जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार स्थित चौकिया शिवालय एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। चौकिया शिवालय के पास जमीन के भीतर करीब 30 फीट की गहराई में दो मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वहीं अचानक से मिटटी ढहने लगी और मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दर्दनाक घटना (Jaunpur) से इलाके में हडकंप मच गया।
वहीं राहगीरों ने मामले की सूचना पुलसी (Jaunpur) को दिया। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और त्वरित कार्रवाई के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jaunpur: बिहार के निवासी थे मृतक
वहीं प्रत्यक्षदर्शीयों (Jaunpur) ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा के पुखते इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसके चलते यह घटना घटित हुई। मृतकों की शिनाख्त प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) निवासी बिहार के मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। दोनों मजदूर पाइपलाइन में हुए लिकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे के अंदर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी बीच मिटटी के धसने
इस हृदयविदारक घटना को सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस ही गांव के दो युवकों की मौत ने पुरे गावं को शोक में दाल ड़ोया है। हांलाकि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।




