Jaunpur जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर- रायबरेली हाईवे पर सतहरिया के आगे पुलिया (Jaunpur) के पास सोमवार की सुबह लारोब 6 बजे सवारियों से भरा ऑटो-रिक्शा तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गया। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। वहीं इस घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
Jaunpur: मौके पर मची चीख-पुकार
ऑटो मछलीशहर से मुंगरा बादशाहपुर (Jaunpur) की तरफ सवारियों को लेकर आ रहा था। इस भीषण टक्कर के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और सतहरिया चौकी इंचार्ज धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बड़ी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे यात्रियों को बहार निकाला गया। पुलिस (Jaunpur) ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ऑटो में सवार सवारियों की पहचान
मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र (53) निवासी सोहसा, थाना मुंगराबादशाहपुर, शिव शंकर शर्मा (53) निवासी धौरहरा, थाना मुंगराबादशाहपुर और बरसाती (42) निवासी गंगापुर, थाना मछलीशहर के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायलों (Jaunpur) में राकेश बिंद (32) निवासी नंदापुर, मछलीशहर, प्रणव पांडेय (19), निवासी धौरहरा मुंगरा बादशाहपुर और अजीत यादव (36) निवासी कटाहित खास, मछ्लीशहर शामिल हैं।
इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और सभी घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।

