Kanpur: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना इलाके में सनसनी फैला दी है। मंगलवार को एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहर खा आत्महत्या कर लिया। एक साथ तीन जिंदगियां खत्म होने से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है। वहीं लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस (Kanpur) ने जाँच पड़ताल शुरू कर दिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ गांव निवासी चांदनी पासवान (35) ने अपनी बेटियों पायल (8) और ब्यूटी (5) के साथ जहर खा लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चांदनी पिछले करीब पांच साल से मायके में रह रही थी। वह मेहनत-मजदूरी कर अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले मैनपुरी जनपद के करहल क्षेत्र में हुआ था।
घटना के समय घर पर कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता रामपाल गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि मां शांति देवी खेतों में भूसा लेने गई थीं। इसी दौरान परिवार का एक लड़का घर पहुंचा तो चांदनी को तड़पता देखा। उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण (Kanpur) मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
Kanpur: घटना की वजह अभी साफ नहीं
सूचना मिलते ही पुलिस (Kanpur) मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस (Kanpur) परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच कर रही है।
मां और दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से गांव में मातम का माहौल है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी रही, जिसने मां को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

