• About
  • Advertise
  • EPaper
Tuesday, April 28, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान

by Kajal Seth
April 28, 2026
in वाराणसी
0
PM Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपने दो दिवसीय पर मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में महिलाओं को संबोधित करने के लिए वह बरेका मैदान पहुंचे और जब पीएम मोदी जनसभा स्थल पहुंचे तो माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संवाद के लिए वे बरेका मैदान पहुंचे, जहां प्रबुद्ध महिलाओं, लखपति दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित समाज के हर वर्ग की महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरा जनसभा स्थल महिलाओं से खचाखच भरा नजर आया।

PM Modi खुली जीप में जनसभा स्थल तक पहुंचे, जहां जनसमूह का उत्साह चरम पर था और “मोदी-मोदी” व “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहें।

वहीं पीएम मोदी ने कभी हाथ हिलाकर और तो कभी हाथ जोड़कर काशी की सभी महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं उपस्थित लोग अपने कैमरों में इस ऐतिहासिक क्षण को कैद करने में जुटे रहे, जिससे पूरे आयोजन में नारी सशक्तिकरण को लेकर गहरा उत्साह और उमंग साफ झलकता नजर आया। इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) बीजेपी के तमाम दिगाज्ज नेताओं संग मंचासीन हुए। वहीं महिलाएं भी हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर, झंडे और बैनर लिए हुए थीं।

6 हजार से अधिक करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

इसके बाद पीएम मोदी ने कुछ महिलाओं से मंच पर ही बातचीत की और महिलाओं ने काशी की कला व संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए कुछ उपहार भेंट स्वरुप दिए। इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने रिमोट से बटन दबाकर 6.330 करोड़ की 163 से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर उसे काशी की जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं पर आधारित एक डोक्युमेंट्री देखी गई। जिसमें एक एक पहलुओं से संबंधित विभिन्न जानकारी सभी के समक्ष साझा किया गया। इसके बाद जिन परियोजनाओं का पीएम मोदी ने शिलान्यास व लोकार्पण किया उस पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म को भी दिखाया गया। जिसमें परियोजनाओं से संबंधित एक-एक जानकारी बारीकी से बताई गई।

वहीं चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहे सोवा-रिग्पा पर आधिरत एक और शॉर्ट फिल्म को सभी के सामने प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने 3 लाख 21 हजार 813 दुग्ध उपभोक्ताओं को बनास डेयरी की ओर से उनका बोनस उनके खातों में डिजिटल तौर पर ट्रांसफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअली बटन दबाकर दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

महिलाओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित

इसके बाद PM Modi ने काशी से महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नमः पार्वती पतेय हर-हर महादेव’ के जयघोष से किया। अपने उद्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा की दिव्य शक्तियों की भूमि है और ऐसे में आज यहाँ आप सभी माताओं बहनों के समागम ने इस सभास्थल को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

उन्होंने भोजपुरी व बनारसी अंदाज में सभी महिलाओं को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उत्सव है। भारत को विकसित बनाने का कार्य अनवरत चल रहा है और जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो उसका सबके मजबूत स्तंभ भारत की महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर आज मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए और यह बड़ा लक्ष्य लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। हालांकि हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया लेकिन मैं आपको विशवास दिलाता हूं कि आपका आरक्षण लागू हूं इसके लिए मैं कोई कसार नहीं छोडूंगा।

PM Modi ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कानून बनाया कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिले। ताकि ज्यादा संख्या में महिलाएं संसद में पहुंच पाती। लेकिन कांग्रेस, सपा TMC और DMK जैसी पार्टियों ने एक बार फिर से देश की महिलाओं को धोखा दिया है। ऐसी पार्टियों ने 40 सालों से महिलाओं के आरक्षण पर रोक लगा रखा था।

PM Modi ने आगे कहा कि असली बात तो यह है कि ये सभी परिवादवादी दल नारी शक्ति से डरे हुए है और वह देश की महिलाओं को विधानसभा तक नहीं आने देना चाहते हैं। ये जानते हैं कि अगर धरातल पर काम करने वाले शक्तियां ऊपर आ गई तो इनका नियंत्रण खत्म हो जायेगा और इनके सट्टा पर सवाल खड़े हो जाएंगे। इसीलिए ये दल संसद में हुए इस विरोध में सबसे आगे रहे हैं।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि अतीत में महिलाओं का बहुत संघर्ष करना पड़ा है। आपने कितनी चुनौतियों का सामना किया है। बेटियों को आए दिन अनेक सवालों से होकर गुजरना पड़ता था। उन्हें चुप रहना सिखाया जाता था। इतना ही नहीं, कई बार तो सवाल नहीं नहीं पूछे जाते थे सिर्फ फरमान सूना दिया जाता था। यह परिस्थिति काशी के साथ-साथ देश के सभी बहन-बेटियों का रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए। उन्हें सुख-सुविधाएँ देने के सभी कार्य किए गए। उसी का देन है कि आज हमार माई बहिन सही में अपने घर क मालकिन बनत हई।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियों के प्रति गलत सोच रखने वाला यह अच्छे से जानता है कि उसका अंजाम क्या होगा। आज काशी में लखपति दीदी, ड्रोन दीदी बनी जो महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाती है।

also read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे भोजपुरी अंदाज में कहा कि ‘अभी तौ शुरुआत भईल हौ, बनारस बढ़ी, बनारस डेयरी बढ़ी और ई बोनस भी बढ़ी’। उन्होंने कहा कि बीजेपी NDA सरकार का मतलब ही है नारी का उत्थान।

Related Posts:

  • Nari Shakti Vandan: 'माताओं-बहनों की ताकत से कांप…
  • CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
  • Raj Didi Satsang : सत्संग में लगे 4 नहीं 2400 चाँद,…
  • PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • NRSP: सकारात्मक भाव से ही जीवन में सब कुछ होता है…
  • PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
Previous Post

Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस

Next Post

Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Next Post
Varanasi

Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
  • ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान
  • Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
  • Varanasi: कठेरिया घटना के बाद कैथी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट, पुलिस की कड़ी चौकसी
  • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
  • PM Visit Varanasi: पीएम की अगवानी में जुटी बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काशी
  • Bihar Politics: पगड़ी विवाद पर गरमाई सियासत, तेजस्वी के तंज पर विजय सिन्हा का पलटवार
  • Varanasi Accident: राजातालाब हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर-ट्रक-कंटेनर की टक्कर,चालक घायल
  • Bhadohi: बिजली निजीकरण के खिलाफ किसानों का धरना-प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
  • Jaunpur: ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: महिलाएं पीएम के विजन के साथ- सीएम योगी, नारी वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़
  • ये परिवारवादी दल महिलाओं को…PM Modi का वाराणसी में विपक्ष पर निशाना, नारी की शक्ति से गूंजा बरेका मैदान
  • Kanpur: मां ने दो मासूम बेटियों संग खाया जहर, गांव में पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
  • Varanasi: कठेरिया घटना के बाद कैथी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट, पुलिस की कड़ी चौकसी
  • दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, 40 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव