Sonbhadra: स्थानीय थाना क्षेत्र के बिषहार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला प्रीति राजभर अपने दो बच्चों आर्यांस और आर्यन सहित फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। मां एवं उसके दोनो बच्चों की फांसी के फंदे पर लटकते शव को देख पूरे गांव मे कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानी थाना क्षेत्र के ग्राम बिषहार में बीती रात पति पत्नी में खाना खाने को लेकर आपसी विवाद हुआ था, प्रीति राजभर (25) पत्नी राजन राजभर ने अपने दो पुत्र आर्यन (4) व आर्यांस (छ माह) के साथ लायलान की रस्सी से फांसी लगाकर अपने कमरे में जान दे दिया।
दरवाजा समय से न खुलने पर परिवार के अन्य लोग शोर मचाने लगे।शोर सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए। प्रधान ने पी आर वी 112 पर व थाने पर सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस (Sonbhadra) भेज दिया।
Sonbhadra: जानिए क्या थी वजह
थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने/बनाने को लेकर पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था जिस कारण वह नाराज होकर अपने दो बच्चों सहित फांसी लगाकर अपने घर में के अंदर रोशन दान की जाली मे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस (Sonbhadra) तीनो शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। किसी ग्रामीण की सूचना (Sonbhadra) पर महिला के मायके से उसके पिता श्यामसुंदर निवासी चितविश्राम मिर्जापुर ने करमा थाना पर प्रार्थना पत्र प्रेषित कर पीएम कराने की मांग किया है।
