Varanasi: सेवापुरी विकास खंड के बाराडीह भुसौला गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीन परिवारों के कुल 11 सदस्यों द्वारा धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यह कार्यक्रम धर्म जागरण मंच काशी जिला के तत्वावधान में भुसौवला पेट्रोल पंप के पास आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित परिवारों ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार यज्ञ, हवन और पूजन किया। इसके बाद तिलक-चंदन लगाकर तथा कलावा बांधकर उन्होंने सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा की। आयोजन (Varanasi) में मौजूद लोगों के अनुसार पूरा कार्यक्रम विधिवत और पारंपरिक तरीके से संपन्न कराया गया।
Varanasi: सनातन परंपरा के अनुरूप नाम किया ग्रहण
धर्म परिवर्तन करने वाले लोग नट बिरादरी से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें सफी नट, मुख्तार और वकील के परिवार के सदस्य शामिल हैं। सभी 11 लोगों ने सामूहिक रूप से सनातन परंपरा के अनुरूप नए नाम भी ग्रहण किए।
कार्यक्रम (Varanasi) में शामिल लोगों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने लगभग चार पीढ़ी पहले इस्लाम धर्म स्वीकार किया था। उनका कहना था कि वे स्वयं को भगवान नटराज (भगवान शिव) का उपासक मानते हैं और अब उसी आस्था के अनुरूप जीवन जीने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगे सनातन परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करेंगे।
इस अवसर पर धर्म जागरण मंच (Varanasi) के संयोजक प्रदीप समेत रामाश्रय, संतोष, आनंद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

