• About
  • Advertise
  • EPaper
Wednesday, May 20, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Varanasi: शिवाला क्षेत्र में 10 दिनों से भरा सीवर का गंदा पानी, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

by Kajal Seth
May 20, 2026
in वाराणसी
0
varanasi
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi: भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला क्षेत्र में पिछले करीब दस दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़क और गलियों में भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। क्षेत्र की मुख्य सड़क से लेकर पतली गलियों तक सीवर का पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बनी इस समस्या से स्थानीय नागरिकों में नगर निगम और संबंधित विभागों के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

शिवाला क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) का प्रमुख और घनी आबादी वाला इलाका माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और पर्यटक आवागमन करते हैं। क्षेत्र की कई संकरी गलियों में सीवर का पानी भर जाने से लोगों को उसी गंदे पानी के बीच होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सीवर का पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है और कई जगहों पर जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। गर्मी के मौसम में इस गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। क्षेत्र में संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

Varanasi: मोर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुँचते हैं लोग

जिस इलाके में सीवर का पानी भरा हुआ है, वहां आसपास कई महत्वपूर्ण स्थान मौजूद हैं। इसी मार्ग (Varanasi) पर लोगों के टहलने के लिए प्रसिद्ध रत्नाकर पार्क स्थित है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पार्क जाने वाले लोगों को भी गंदे सीवर के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा नगर निगम का जलकल विभाग, श्री संत दास काठिया बाबा आश्रम तथा कई दुकानें भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं, जहां आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सीवर का पानी भरे रहने से ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। लोगों को दुर्गंध और गंदगी के कारण काफी दिक्कत हो रही है। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

also read

स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर खासा नाराजगी है कि क्षेत्र से जुड़े मंत्री, विधायक, महापौर, जलकल विभाग, नगर निगम और पार्षद सभी सत्ता पक्ष से जुड़े होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रमुख क्षेत्रों (Varanasi) का यह हाल है तो आम इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम और जलकल विभाग से तत्काल सीवर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है और आने वाले दिनों में आंदोलन भी किया जा सकता है।

Related Posts:

  • कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Health Administration : ‘अदृश्य महामारी’ का कहर,…
  • CM Yogi in Kashi: सीएम योगी ने शहर की सरकार को दिया…
  • Menopause के दौरान महिलाएं कैसे रखें इस दौरान अपना…
  • Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
Previous Post

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कोयला कारोबारी विनय राय को CBI ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

Next Post

BHU में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ सवाल पर बवाल, एबीवीपी ने इतिहास विभाग का किया घेराव

Next Post
BHU

BHU में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ सवाल पर बवाल, एबीवीपी ने इतिहास विभाग का किया घेराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • BHU में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ सवाल पर बवाल, एबीवीपी ने इतिहास विभाग का किया घेराव
  • Varanasi: शिवाला क्षेत्र में 10 दिनों से भरा सीवर का गंदा पानी, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश
  • चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कोयला कारोबारी विनय राय को CBI ने वाराणसी से किया गिरफ्तार
  • Varanasi में 6000 दवा की दुकानें बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का हड़ताल
  • Varanasi: मिठाई गिरने की बात सुन पीछे मुड़ा बाइक सवार, दीवार से टकराकर मौत, हरहुआ में पंचक्रोशी मार्ग पर दर्दनाक हादसा​
  • Varanasi: नईबाजार में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी, 6 गिरफ्तार
  • Sonbhadra: पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम चर्चित गौड़, पेट्रोलियम बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Petrol-Diesel Rate: एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आम आदमी की जेब पर फिर सीधा वार
  • Varanasi: पंचकोशी मार्ग पर टला बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं के बीच गिरी बरगद की विशाल डाली, महिला घायल
  • वाराणसी से “Lalita Sanitary Pads” का शुभारंभ: कम कीमत में लड़कियों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा, माँ-बेटी संवाद से टूटी चुप्पी

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • BHU में ‘ब्राह्मणवादी पितृसत्ता’ सवाल पर बवाल, एबीवीपी ने इतिहास विभाग का किया घेराव
  • Varanasi: शिवाला क्षेत्र में 10 दिनों से भरा सीवर का गंदा पानी, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश
  • चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कोयला कारोबारी विनय राय को CBI ने वाराणसी से किया गिरफ्तार
  • Varanasi में 6000 दवा की दुकानें बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारियों का हड़ताल
  • Varanasi: मिठाई गिरने की बात सुन पीछे मुड़ा बाइक सवार, दीवार से टकराकर मौत, हरहुआ में पंचक्रोशी मार्ग पर दर्दनाक हादसा​
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव