Varanasi: शहर के चौबेपुर के कैथी और टांडा कला के बीच गंगा नदी पर बना पीपा पुल 15 जून की आधी रात से हटाया जाने लगा। मानसून को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी पुल पर आवागमन बंद किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ जाएगी।कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
Varanasi: 2021 में बना था पीपा पुल
पीपा पुल बंद होने के बाद अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों (Varanasi) को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब 25 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।यह पीपा पुल वर्ष 2021 में स्थानीय लोगों की मांग और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के कैथी और चंदौली के टांडा कला के बीच बनाया गया था।
इसका निर्माण पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर कराया गया था। वही लोगो ने बताया की पीपा पुल बंद होने से आगामी चार माह तक मार्कंडेय महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, किसानों, छात्रों और स्थानीय व्यापारियों को लंबा चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ेगा, जिससे क्षेत्र की दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी।

