Mau: सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित काशीराम आवास में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 3 अगस्त को गाजीपुर जिले के मछली बाजार निवासी असगर अली (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वह वर्तमान में मऊ के कासिम पोखरी क्षेत्र में रह रहे थे। घटना (Mau) के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर शहजादी उर्फ घुघनी, आकाश राव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल (Mau) के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच में सूरज राजभर की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने सूरज राजभर (22), निवासी मुन्शीपुरा और शहजादी उर्फ घुघनी (38) को गिरफ्तार कर लिया।
Mau: जानिए क्या है पूरा मामला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शहजादी का पहले असगर अली से प्रेम संबंध था। बाद में उसका संबंध आकाश राव से हो गया, जिसके बाद असगर अली और शहजादी के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते तीनों आरोपियों ने असगर अली की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक, घटना (Mau) वाले दिन तीनों आरोपी सुल्तानपुर स्थित किराए के कमरे में पहुंचे। आरोप है कि सूरज राजभर ने असगर अली के दोनों हाथ पकड़ लिए, शहजादी ने उसका सिर दबोच लिया और इसी दौरान आकाश राव ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से असगर अली की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए।
गांवों में जेन-ज़ी की दस्तक, अब चौपालों से उठ रही पारदर्शी परीक्षा और रोजगार की मांग
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी आकाश राव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस (Mau) का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
