वाराणसी। विश्व क्षय रोग दिवस पर सनबीम वीमेन्स कॉलेज वरुणा की एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान तपेदिक के कारण, लक्षण और रोकथाम के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया साथ ही कार्यशाला का आयोजन भी किया।
इस मौके पर मल्लाहन बस्ती के लोगों को बताया गया कि क्षय रोग से बचना है तो अपने आसपास सफाई रखे और पौष्टिक भेजन के साथ स्वच्छ जल का सेवन करे। मल्लाहन बस्ती में कोई भी तपेदिक रोगी नहीं मिला। हां, सिकरौल क्षेत्र में चार टीबी रोगी पाए और चार में से तीन को पोषक तत्वों वाली पोटली वितरित की गयी। कार्यशाला में नगर पार्षद दिनेश यादव ने भाग लिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋतु सिंह ने किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह की देखरेख में हुआ।