भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था : आदित्य कुशवाहा
गाजीपुर । बुधवार को छावनी लाइन चौराहा पर प्रियदर्शी महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। सभा को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी आदित्य कुशवाहा ने बताया कि सम्राट अशोक और मौर्य काल का ऐसा शासनकाल था जहाँ जातियां नहीं थीं, सभी को समानता का अधिकार प्राप्त था। भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।

मौर्य काल के बाद ही जातियां और तमाम कुरीतियां स्थापित हुई मौर्य काल के बाद ही भेद-भाव उच्च और नीच की भावनाएं मानस द्वेष में तमाम बुराइयां शुरू हुई। इस कार्यक्रम में जन अधिकार के जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव व आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये लोगों का बौद्ध सुरक्षा समिति के अध्यक्ष मरजाद कुशवाहा और महा सचिव आदित्य कुशवाहा ने सामूहिक रूप से आभार ब्यक्त किया।
sudha jaiswal