सांसद आदर्श खेल प्रतियोगिता
’’खेलो बनारस-2022’’
आज दिनांक 25-11-2022 को जनपद के कुल 108 न्याय पंचायतों में सांसद आदर्श खेल प्रतियोगिता ‘‘खेलो बनारस-2022’’ का आयोजन किया गया । सभी 108 न्याय पांचायतों में निम्न खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गयाः-

1. एथलेटिक्स-दौड ़(100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर) चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद एवं लंबी कूद।
2. कुश्ती महिला (43, 46 ,49, 52, 56 किग्रा०) पुरूष (50, 54, 58, 63, 69 किग्रा०)3
4. खो खो – महिला एवं पुरुष
5- कबड्डी-महिला एवं पुरुष
6- पुशअप- बालक एवं बालिका
7- स्कीपिंग- बालक एवं बालिका
8- चिनअप- बालक एवं बालिका
न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित इवेन्ट में कुल लगभग 34000 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 15552 खिलाड़ी विजेता रहे।
सभी इवेन्ट के विजेता प्रतियोगियों द्वारा दिनांक 29-11-2022 को विकास खण्ड स्तर पर आयोजत प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेगा।

