• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Jaunpur Loksabha: जौनपुर में मोदी लहर में भी नहीं हुआ भाजपा का कब्जा, विकास के नाम पर मतदाताओं ने सभी दलों को दिया है मौका

by Abhishek Seth
May 3, 2024
in वाराणसी, राजनीति
0
jaunpur loksabha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jaunpur Loksabha: उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम राजनीतिक पंडितों को हमेशा चौंकाते रहे हैं। गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मूली-मक्‍के की खेती, इत्र उद्योग और इमरती की पहचान वाला जौनपुर विकास में भले ही पिछड़े जिलों में शुमार है लेकिन पलायन कर माया नगरी यानी मुंबई पहुंचे जौनपुरियों द्वारा खड़ा किया गया साम्राज्‍य देखते ही बनता है।

इस सीट पर देश के राजनीतिक मिजाज के साथ जाति का गणित ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण रहता है। जातीय गणित में स्‍थानीय मुद्दे गायब हो जाते हैं। जौनपुर सीट भाजपा के साथ ही विपक्ष के लिए चुनौती बनी है। 2019 के चुनाव में मोदी के जादू के बावजूद पूर्वांचल की जिन पांच सीटों के सियासी चक्रव्‍यूह को भेदने में भाजपा नाकाम रही थी, उसमें जौनपुर सीट भी शामिल है।

जौनपुर लोकसभा सीट से 2019 के आम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के श्‍याम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 1989 से 2014 के बीच जनसंघ व भाजपा ने यहां से चार बार विजय हासिल की थी। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में भी दो-दो बार यह सीट आई। 2022 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो जौनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच में से दो सीटों पर ही भाजपा जीत दर्ज करा पाई। इस स्थिति ने भाजपा के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ाई है।

जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्‍या भले ही सबसे अधिक है पर अब तक इस सीट पर राजपूतों का ही दबदबा रहा है। ब्राह्मणों की आबादी 15.72 फीसदी और दूसरे नम्‍बर पर 13.30 फीसदी के साथ राजपूत हैं पर अब तक 17 चुनावों में 11 बार राजपूत उम्‍मीदवारों के जीतने का रेकॉर्ड है। चार बार यादव और दो बार ब्राह्मण उम्‍मीदवारों को भी कामयाबी हासिल हुई। मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्‍या भी खासी है।

जातीय समीकरण के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर महाराष्‍ट्र में उत्तर भारतीयों की आवाज के रूप में पहचाने जाने वाले जौनपुर के मूल निवासी और राजपूत बिरादरी के कृपाशंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी व इंडी गठबंधन से बाबू सिंह कुशवाहा पर दांव खेला है। दूसरी ओर जौनपुर के बाहुबली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला को चुनावी मैदान में उतारा है। धनंजय के चुनाव लड़ने के अरमानों पर फिलहाल भले ही पानी फिर गया हो, लेकिन उनके समर्थकों की मानें तो कोर्ट द्वारा उन्हें सजा सुनाए जाने के बाद उनकी पत्नी श्री कला को जनता की पूरी सहानुभूति मिलने की उम्मीद है।

Jaunpur Loksabha: मतदाताओं ने सभी दलों को आजमाया

जौनपुर सीट के इतिहास पर नजर डालें तो मतदाताओं ने विकास के नाम पर सभी प्रमुख दलों को बारी-बारी से आजमाया। इस सीट पर सर्वाधिक बार जीतने का रेकॉर्ड कांग्रेस के नाम दर्ज हैं। कांग्रेस के उम्‍मीदवार छह बार चुनाव जीते, लेकिन तीन दशक से ज्‍यादा समय से कांग्रेस का वनवास खत्‍म नहीं हो सका है। इस बार चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन के तहत जौनपुर सीट सपा के खाते में है। वहीं, जौनपुर के लोगों ने जनसंघ से लेकर भाजपा को पांच बार प्रतिनिधित्व का मौका दिया।

सपा और बसपा को दो-दो बार जीत मिली। एक-एक बार जनता दल, जनता पार्टी और भारतीय लोकदल को भी इस सीट पर जीत मिली। 2014 के चुनाव में यह सीट भाजपा की झोली में आई तो 2019 के चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन के बीच जीत का सेहरा बसपा के श्‍याम सिंह यादव को बंधा।

जौनपुर में सड़क से लेकर बिजली व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने के कई कदम उठने के बीच बेरोजगारी, पलायन और नहरों पर आश्रित किसानों को समय से पानी न मिल पाना आज भी बड़ा मुद्दा है। 68 रोजगार मेले लगने के बाद भी पलायन जारी है। केंद्रीय बजट से जौनपुर जंक्‍शन व सिटी रेलवे स्‍टेशन समेत श्रीकृष्‍णनगर रेलवे स्‍टेशन, बादशाहपुर व शाहगंज रेलवे स्‍टेशन को संवारा जा रहा है। वहीं, राज्‍य सरकार की “1,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं से तस्‍वीर काफी कुछ बदली है।

जौनपुर लोकसभा सीट एक नजर में:

कुल वोटर : 19.58 लाख

पुरुष : 10.15 लाख

महिला : 9.43 लाख

जौनपुर लोकसभा सीट से अब तक 17 सांसद चुने जा चुके हैं, लेकिन एकमात्र स्‍वामी चिन्‍मयानंद ही हैं, जिन्‍हें केंद्र की सरकार में मंत्री पद हासिल हो सका। स्‍वामी चिन्मयानंद ने साल 1999 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में उन्‍हें केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री की जिम्‍मेदारी मिली थी। बाकी सांसदों का मंत्री बनने की आस में पांच साल का कार्यकाल बीत गया।

जौनपुर के मतदाताओं ने किसी उम्‍मीदवार को हैट्रिक लगाने का मौका नहीं दिया। कांग्रेस के राजदेव सिंह व सपा के पारसनाथ यादव दो बार के बाद चुनाव नहीं जीत सके। एक समय सबसे ज्‍यादा मतों के अंतर से जीत का रेकॉर्ड बनाने वाले राजा यदुवेंद्र दत्त को भी अगले ही चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Subscribe our channel

Tags: jaunpur loksabha
Previous Post

Varanasi: एक ओर विशाल पेड़ गिरने से आफत, दूसरी ओर सिलिंडर में ब्लास्ट, दो घटनाओं से दहला चोलापुर

Next Post

Badayun Loksabha: बदायूं में गरजे अखिलेश यादव, कहा – 7 तारीख…

Next Post
Badayun Loksabha

Badayun Loksabha: बदायूं में गरजे अखिलेश यादव, कहा - 7 तारीख...

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • काशी में 500 बाइकर्स और 51 महिलाओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे
  • Varanasi: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मां गंगा की आरती, सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष आयोजन
  • Varanasi: 55 दिनों से गंगा में नाव संचालन बंद, नाविक समाज के सामने रोजी-रोटी का संकट, संचालन शुरू कराने की उठाई मांग
  • 1400 किमी का सफर तय कर Kashi पहुंचे 500 सेवा संकल्प यात्री: पंकज चौधरी बोले- यात्रियों का पीएम के कर्मभूमि पर भव्य स्वागत
  • PM Modi के सेवा भाव के 25 साल पूरे, दिया ‘We Will Do It’ का नया संकल्प

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: भारत-जापान दोस्ती को नई पहचान, शिंजो आबे ‘मेमोरियल कॉरिडोर’ का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, अकी आबे हुईं भावुक
  • Varanasi: 52 लावारिस दिवंगतों के लिए काशी के पंचगंगा घाट में हुआ तीर्थ श्राद्ध, अमन कबीर ने निभाया अपनों का फर्ज
  • Varanasi: पितरों की शांति के लिए कोरिया से काशी पहुंचे यात्री, विधि-विधान से किया पूजन
  • भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, Russia-Ukraine युद्ध खत्म कराने के लिए रखा प्रस्ताव
  • RBI ने बढ़ाया रेपो रेट: होम-कार लोन होंगे महंगे, 50 लाख के लोन पर इतनी बढ़ सकती है EMI
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव