• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी वट सावित्री का व्रत

by Abhishek Seth
May 16, 2023
in धर्म कर्म
0
अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी वट सावित्री का व्रत
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • वट वृक्ष के परिक्रमा के साथ ही सत्यवान व सावित्री की होगी पूजा
  • त्रिदिवसीय व्रत का शुभारंभ 17 को पारण 19 मई को

राधेश्याम कमल

वाराणसी। भारतीय संस्कृति के हिंदू सनातन धर्म में विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत-उपवास रख कर पूजा-अर्चना करने की धार्मिक व पौराणिक परम्परा है। अखण्ड सौभाग्य व सुख की कामना के साथ वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होकर ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक किया जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व मनोरथ की पूर्ति के लिए रखती हैं। इसमें सत्यवान, सावित्री के साथ ही यमराज की भी पूजा की जाती है।

प्रसिद्ध ज्योतिषीविद् पं. विमल जैन ने बताया कि वट सावित्री व्रत में त्रयोदशी से अमावस्या तक व्रत रखने का नियम है। त्रयोदशी तिथि के दिन ब्रह्म मुहुर्त से लेकर प्रात:काल तक वट सावित्री व्रत का संकल्प लेना चाहिए। तीन दिन के व्रत न रखने की स्थिति में मात्र अमावस्या तिथि के दिन पूर्ण व्रत रख कर प्रतिपदा तिथि के दिन व्रत का पारण विधिविधान पूर्वक किया जाता है।

इस बार त्रयोदशी तिथि बुधवार 17 मई को है। इस दिन व्रत का प्रथम संयम रखा जायेगा। चतुर्दशी तिथि गुरुवार 18 मई को व्रत का दूसरा संयम रहेगा। शुक्रवार 19 मई को अमावस्या तिथि के व्रत का तृतीय संयम व अंतिम दिन रहेगा। लगातार तीन दिनतक व्रत रखने की स्थिति में प्रथम दिन त्रयोदशी की रात्रि में भोजन, द्वितीय दिन यानि चतुर्दशी को अयाचित भोजन तथा अंतिम दिन अमावस्या तिथि को श्रद्धा व भक्ति के साथ पूर्ण उपवास रख कर व्रत की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है।

वट वृक्ष की सात बार करें परिक्रमा

पं. विमल जैन ने बताया कि इस दिन वट वृक्ष की विधि विधान पूजा अर्चना करके वट वृक्ष को जल से सिंचन करना चाहिए। वटवृक्ष को रोली का तिलक लगा कर चावल, भिगोया हुआ चना, गुड़-हल्दी आदि अर्पित करना चाहिए। अखण्ड सौभाग्य की कामना को मन में लेकर हल्दी से रंगे हुए कच्चे सूत को वट वृक्ष पर लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करना चाहिए।साथ ही सावित्री व सत्यवान की कथा का श्रवण करना चाहिए।

Related Posts:

  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • shivling
    आखिर भगवान शिव की अर्ध परिक्रमा ही क्यूं? जाने…
  • main-qimg-30467d534395d27f00535e6ab70f00d1-lq123
    समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों के नाम के नाम तथा…
  • mauni amawasya
    मौनी अमावस्या कल: मौन धारण करके श्रद्धालु गंगा में…
  • parijat123
    पारिजात या हरसिंगार के पौधे की धार्मिक व औषधीय महत्ता
  • vaishakh-mah
    वैशाखी अमावस्या पर होगा स्नान व दान, पितृदोष निवारण…
Tags: vat savitri
Previous Post

मजदूर हत्याकांड: वीसी के जरिए कोर्ट में Mukhtar Ansari की हुई पेशी, गैंगस्टर एक्ट में कल होगी सुनवाई

Next Post

PMO में अधिकारी का भतीजा बताकर ठगी का प्रयास

Next Post
Digital Arrest Varanasi

PMO में अधिकारी का भतीजा बताकर ठगी का प्रयास

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.