• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Modi in Banaras: मोदी ने दी गारंटी, कहा – तीसरी पारी में देश को बनाउंगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत

by Abhishek Seth
December 18, 2023
in देश-विदेश, वाराणसी
0
Modi in Banaras
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 19 हजार करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
  • अपने पूरे भाषण के दौरान कई बार पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया काशीवासियों से संवाद
  • बोले पीएम- पहले गरीब सरकार का चक्कर लगाता था, आज सरकार गरीब के दरवाजे पर खड़ी है
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारे लिए चलती-फिरती यूनिवर्सिटी है : मोदी
  • काशी का गौरवगान होता है तब सबसे ज्यादा मुझे खुशी मिलती है : मोदी

Modi in Banaras: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव का संकेत दे दिया है. पीएम ने पूरे देश को इस बात की गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से ही देश को आश्वस्त किया और कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब-वंचित ही उनके लिए चार जातियां हैं, इन चारों जातियों के शत प्रतिशत कल्याण से ही भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा।

सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी और पूर्वांचल को 19 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगत दी। वहीं अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कई बार भोजपुरी में लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए चलती फिरती यूनिवर्सिटी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी का गौरवगान जब दुनिया करती है तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिलती है।

Modi in Banaras: पीएम मोदी ने भोजपुरी में की काशीवासियों से शिकायत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में करते हुए कहा कि ”हम ए साल देव दीपावली पर ना रहली, त एदा पारी काशीवाले सब रिकॉर्ड तोड़ देहलन।” उन्होंने कहा कि  शिकायत इस बात की है कि दो साल पहले मैं काशी आया था उस देव दीपावली का रिकॉर्ड भी आपने तोड़ दिया, तो घर का सदस्य होने के नाते मुझे शिकायत का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे महादेव की जितनी भी सेवा कर सके उन्हें कम लगता है।

Modi in Banaras

जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास…

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास होता है और जब यूपी का विकास होता है तो देश का विकास होता है। इसी भाव के साथ यहां करीब 19 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें पीने के पानी की सप्लाई, ट्रॉमा सेंटर में क्रिटिकल केयर यूनिट, सड़क, बिजली, गंगा घाट, रेलवे, एयरपोर्ट, सौर ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों के प्रोजेक्ट विकास की गति को और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन सहित चार रेलगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

करोड़ों लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुड़ रहे हैं : मोदी

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांव और हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। इस यात्रा में गाड़ी चल रही है जिसे देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए जो भी योजनाएं बनाई गई हैं, उनसे कोई लाभार्थी वंचित ना रहे।

पहले गरीब सरकार के पास चक्कर लगाता था अब सरकार खुद चलकर गरीबों के पास जा रही है। इससे सबसे बड़ी चीज जो लोगों को मिली है वो है विश्वास। जिन्हें योजनओं का लाभ मिला है उन्हें ये विश्वास मिला है कि उनका जीवन और बेहतर होगा। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हे भी ये विश्वास मिला है कि एक ना एक दिन योजना का लाभ मिलेगा। देश के अंदर ये विश्वास भी बढ़ा है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा।

मुझे भी मिला लाभ : मोदी

उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने से उन्हें बहुत लाभ मिला है। आत्मविश्वास से भरे बच्चों और महिलाओं से मिलकर ये पता चलता है कि समाज के भीतर कैसी शक्ति छिपी पड़ी है। एक से बढ़कर एक सामर्थ्यवान माताओं, बच्चों, युवाओं को देखने, समझने जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि दो दिन के काशी प्रवास से इतना कुछ सीखने को मिला कि उनका जीवन धन्य हो गया है।

Modi in Banaras
Modi in Banaras

काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही : मोदी

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर भोजपुरी में कहा, ”कहल जाला काशी कबहूं न छांड़िए विश्वनाथ दरबार।” उन्होंने कहा कि सरकार काशी में रिहाइश आसान बनाने के साथ ही काशी को जोड़ने के लिए भी उतनी ही मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी में पर्यटन का लगातार विस्तार हो रहा है। इससे रोजगार के हजारों नये अवसर बने हैं। प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में जनता से पूछा कि ”एक बार बतावा, गोदौलिया से लंका तक टूरिस्टन क संख्या बढ़ल हव कि नाही।”

उन्होंने कहा कि काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम की भी जानकारी दी साथ ही वाराणसी की टूरिस्ट वेबसाइट के बारे में भी बताया, जिसे आज लांच किया गया है।

उन्होंने भोजपुरी में ही कहा कि, ”जे बाहर से आवला ओके थोड़ी न पता ह कि ई मलइयो क मौसम हव, जाड़ा में चूड़ मटर क आनंद कोई बाहरी कइसे जान पाई, गोदौलिया क चाट हो चाहे रामनगर क लस्सी ई सब जानकारी वेबसाइट पर मिल जाई।”

Modi in Banaras

ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है : मोदी

प्रधानमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन के बीच शुरू हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर, चित्रकूट में लगने वाले 800 मेगावाट के सौर ऊर्जा पार्क सहित लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी के महत्व पर कहा कि ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है।

सरकार ने नमो ड्रोन दीदी का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं उन्होंने बनास डेयरी प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका निर्माण बनारस में तेजी से हो रहा है। अगले एक-दो महीने में ये पूरा हो जाएगा। बनास डेयरी काशी में 500 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है।

मोदी की गारंटी के पीछे काशीवासियों की ताकत

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से पूर्वांचल का पूरा इलाका बहुत उपेक्षित रहा है, मगर महादेव के आशीर्वाद से मोदी आपकी सेवा में जुटा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के पीछे काशी के मेरे स्वजनों की ताकत है। आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं मेरे संकल्पों को सशक्त करते हैं। 

Highlights

  • Modi in Banaras: पीएम मोदी ने भोजपुरी में की काशीवासियों से शिकायत
  • जब काशी का विकास होता है तो यूपी का विकास…
  • करोड़ों लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुड़ रहे हैं : मोदी
  • मुझे भी मिला लाभ : मोदी
  • काशी की आय बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही : मोदी
  • ड्रोन हमारी कृषि व्यवस्था का भविष्य गढ़ने वाला है : मोदी
  • मोदी की गारंटी के पीछे काशीवासियों की ताकत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र दयालु सहित अन्य गणमान्य और भारी संख्या में काशी की जनता मौजूद रही।

Subscribe our channel

Related Posts:

  • Heavy Rain
    PM Modi Kashi Visit: पीएम मोदी ने काशी समेत…
  • India
    India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • प्रधानमंत्री
    वाराणसी में प्रधानमंत्री बोले - यूपी बनी सामर्थ्य व…
  • Baba Vishwanath
    PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारियां…
  • प्रधानमंत्री
    प्रधानमंत्री ने वाराणसी से देश के किसानों को जारी की…
  • pm modi
    दो दिनी दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट…
Previous Post

Svarved Temple: ‘विरासत और विकास की पटरी पर तेजी से बढ़ रहा भारत’ स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में बोले पीएम मोदी

Next Post

New Vande Bharat: वाराणसी-नई दिल्ली का सफर और हुआ आसान, पीएम ने एक और वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

Next Post
New Vande Bharat

New Vande Bharat: वाराणसी-नई दिल्ली का सफर और हुआ आसान, पीएम ने एक और वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव