• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Nagar Nigam: Fb पेज का मिला एक्सेस, हटाए गए आपत्तिजनक पोस्ट

by Abhishek Seth
June 25, 2023
in वाराणसी
0
Nagar-Nigam
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • भविष्य में न हो ऐसी घटनाएं, जिसके लिए निगम की ओर से किए जा रहे इंतजाम
  • निगम के बढ़ गए फॉलोवर, सात हजार एक सौ से सात हजार सात सौ लोगों ने किया फॉलो

वाराणसी। नगर निगम (Nagar Nigam) को 29 घंटे बाद उसके आफिसियल फेसबूक पेज का एक्सेस प्राप्त हो गया। जिसके बाद निगम की ओर से पेज पर पोस्ट किए गए लगभग 10 से 11 अपत्तिजनक (एडल्ट सीरीज) पोस्टों को हटाया गया। ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए निगम की ओर से साइबर सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। जिसके लिए निगम की ओर से अलग से निगरानी की योजना बनाई जा रही है।

    बता दें कि नगर निगम की ऑफिसियल फेसबूक पेज को शनिवार को किसी ने हैक कर लिया था। जिसपर लगातार पहले दिन नेटफ्लिक्स सीरीज के लगभग पांच आपत्तिजनक (एडल्ट सीरीज) पोस्ट अपलोड किए गए। जिसे नगर निगम (Nagar Nigam) के फेसबूक पेज पर देख शहर वासियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामले की जानकारी आलाधिकारियों को हुई तो सभी के होश उड़ गए। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम (Nagar Nigam) ने पुलिस साइबर सेल से संपर्क किया और तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

    Nagar Nigam
    नगर निगम पेज से एडल्ट कंटेंट लगभग 29 घंटे बाद डिलीट किए गए

    काफी जद्दोजहद के बाद निगम ने रविवार की दोपहर लगभग एक बजे निगम ने दोबारा एक्सेस प्राप्त कर सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं। वहीं नगर निगम की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सुरक्षा बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। जबकि नगर निगम के फेसबूक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट होने के बाद पेज पर फॉलोवरों की संख्या बढ़ गई है।

    नगर निगम (Nagar Nigam) की ओर से पेज का एक्सेस प्राप्त करने के बाद एक सूचना पोस्ट की गई। जिसमें बताया गया कि नगर निगम (Nagar Nigam) वाराणसी ने साइबर पुलिस की मदद से नगर निगम फेसबुक पेज का एक्सेस वापस पा लिया गया है। सभी आपत्तिजनक सामग्री हटा दी गई है। हैकिंग की घटना को लेकर 24 जून को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी, साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हैकर्स को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और साइबर सुरक्षा के संबंध में एक समवर्ती ऑडिट भी किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोका जा सके।

    Nagar Nigam पेज पर बढ़ गए फॉलोवर

    नगर निगम (Nagar Nigam) के आफिसियल पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट होने के बाद मात्र एक दिन के भीतर ही फॉलोवरों की संख्या भी बढ़ गई है। जहां पहले नगर निगम पेज पर सात हजार एक सौ फॉलोवर थे, वहीं पोस्ट शेयर होते ही एक दिन के में सात हजार सात सौ लोगों ने पेज को फॉलो कर लिया है। जिसके अनुसार कुल छह सौ फॉलोवरों की संख्या में वृद्धि हुई। बता दें कि प्रत्येक एडल्ट सीरीज के पोस्ट पर तीन से पांच हजार और उसके ज्यादा दर्शक देखे गए।

    Nagar Nigam: नगर आयुक्त ने जांच समिति का किया गठन

    नगर निगम (Nagar Nigam) का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो जाने के बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा नगर निगम से संबंधित आईटी सेल टीम को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी। फेसबुक पेज हैक होेने के संबंध में अपर नगर आयुक्त राजीव राय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन भी कर दिया गया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ ही नगर आयुक्त ने निर्देशित किया है कि निगम में प्रचलित सभी सोशल मिडीया प्लेटफार्म के सिक्योरिटी एवं सुरक्षा के लिए यूजर व पासवर्ड की आडिट भी करायी जाय।

    Subscribe Our Youtube Channel

    Related Posts:

    • Nagar Nigam
      Nagar Nigam: फेसबुक पेज हैक मामले में अज्ञात के…
    • Nagar Nigam Varanasi
      Nagar Nigam : नगर निगम का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक,…
    • WhatsApp Image 2023-01-25 at 3.32.06 PM (1)
      जनसंदेश खास मुलाकात: जन सरोकारों से डाक विभाग का है…
    • farzi review
      Farzi Review: आर्टिस्ट के क्रिमिनल बनने की कहानी है 'फर्जी'
    • Banaras News
      Cyber Fraud: इस खूबसूरत डीपी वाली लड़की से बचके रहना बबुआ !
    • Varanasi Nagar Nigam New Ward
      Smart Nagar Nigam: नगर निगम नहीं, अब स्मार्ट नगर…
    Previous Post

    Dowry Harassment: विवाहिता ने पुलिसकर्मी पति पर लगाया दहेज़ उत्पीड़न का आरोप, CP से की शिकायत

    Next Post

    Ganga water level : बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, मानसून के दस्तक से दिलाई राहत, पहाड़ी व मैदानी इलाकों में भी दिखा असर

    Next Post
    Ganga water level

    Ganga water level : बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, मानसून के दस्तक से दिलाई राहत, पहाड़ी व मैदानी इलाकों में भी दिखा असर

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
    • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
    • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
    • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
    • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.