Mau: नक्कटैया और मारीच वध कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली नगर, दक्षिण टोला, रानीपुर और महिला थाना प्रभारियों की मौजूदगी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।
Mau: अधिकारियों ने जवानों को किया ब्रीफ
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों की ओर से जारी आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी में मां की अनोखी प्रतिमा: गूगल से सीखा मूर्ति बनाने का हुनर
कार्यक्रमों के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

