प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज 76 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजन के बाद सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में साफ-सफाई का कार्य करने वाली महिला सफाईकर्मियों को बनारसी साड़ी और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।
PM Modi Birthday: श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने किए विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन (PM Modi Birthday) के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में 101 डमरुओं का वादन किया गया। मंदिर परिसर में डमरुओं की गूंज के बीच श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के अवसर पर विशेष आयोजन किए। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित अविमुक्तेश्वर महादेव का अलग-अलग नदियों से लाए गए जल से अभिषेक किया गया।
पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के बीच करीब 1300 किलोमीटर की दो ‘सेवा संकल्प बाइक यात्राएं’ निकाली जा रही हैं। एक बाइक यात्रा वडनगर से वाराणसी पहुंच रही है, जबकि दूसरी यात्रा वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना होगी।
ये भी पढ़ें:- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचनाओं का लोकार्पण, साहित्य-संगीत की अनमोल धरोहर
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बताया गया है कि दोनों यात्राओं का समापन 7 अक्टूबर को होगा। यात्रा में शामिल बाइक सवार कार्यकर्ताओं के लिए भी जन्मदिन (PM Modi Birthday) के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया और केक बांटा गया।
