• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Ramnagar: मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की डगर पर चले ‘राम’, भक्तों का उद्धार करने वन को चले रघुनाथ

by Abhishek Seth
October 7, 2023
in वाराणसी
0
[Ramnagar]
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ramnagar: आज अयोध्या उदास थी। अयोध्या के तारनहार आज वन को चले थे। श्रीराम अयोध्या [Ramnagar] के राजकुमार ही नहीं थे, बल्कि लोगों के दिलों में धड़कते थे। भावनाओं में बहते थे, अयोध्यावासी उन्हें अपनी पलकों पर बिठाकर रखते थे। मर्यादा पुरुषोत्तम उन्हें ऐसे ही नहीं कहा जाता था। पिता के वचन को निभाना था, सो राजपद का मोह त्यागने में एक पल नही लिया और चल पड़े वन की ओर। सीता ठहरी अर्धागिनीं, तो राजमहल में क्या करती। वह भी हमसफर बन गई। लक्ष्मण को इससे बेहतर प्रभु की सेवा का अवसर कहाँ मिलता? तो वह भी साथ हो लिये। जब राम वन चले तो भींगी आंखे लिए सारी अयोध्या उनके पीछे वन की डगर पर चल पड़ी।

आखिर जिस घड़ी की देवताओं को प्रतीक्षा थी वह आ ही गई। कैकेई की कुटिल चाल के आगे किसी की नहीं चली। श्रीराम अयोध्या से माता-पिता गुरु और अयोध्यावासियों की आज्ञा लेकर उनसे वन के लिए विदा हुए तो लंका में रावण को बुरा सपना दिखाई देने लगा। तो वहीं दूसरी और लीला [Ramnagar] के भावुक प्रसंगों को देखकर लीला प्रेमियों की आंखों से आंसू छलक उठे। राम के वन जाते ही पूरी अयोध्या शोक में डूब गई। राम के साथ उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण भी वन जाने के लिए तैयार हो गए।

रामलीला [Ramnagar] के दसवें दिन शनिवार को श्रीराम वन गमन लीला के भावुक प्रसंगों का मंचन हुआ। श्रीराम के वन जाने की बात सुनकर सीता भी उनके साथ वन चलने का आग्रह करती हैं। श्रीराम तरह तरह से समझाते हुए कहते हैं कि अयोध्या में रह कर सास ससुर की सेवा करो इसी में तुम्हारी और अयोध्या की भलाई है। लेकिन सीता का यह जबाब उन्हें निरुत्तर कर देता है कि जब आप वन में हो तो मैं यहां महल का सुख कैसे भोगूँगी। लक्ष्मण भी साथ वन जाने को कहते हैं।

[Ramnagar]

सुमित्रा कहतीं है कि श्रीराम के बिना तुम्हारा अयोध्या में कोई काम ही नही है। सब पिता की आज्ञा लेने के लिए कोप भवन में गए तो कैकेई के कटु वचन सुनकर दशरथ अचेत हो गए। कैकेई कहती हैं कि वह तुम्हे वन जाने को नही कहेंगे। तुम्हे जो अच्छा लगे करो। कैकेई मुनियों वाले वस्त्र ला कर रख देती हैं। राम उन्हें प्रणाम करके गुरु वशिष्ठ को अयोध्या की देखरेख करने को कह सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए चल देतें हैं। यह देख देवता प्रसन्न हो उठे।

होश में आने पर दशरथ सुमंत से पूछते हैं कि राम वन को चले गए। प्राण शरीर से नहीं जाते। किस सुख के लिए भटक रहे हैं। वे रथ लेकर सुमंत को राम को वन घुमा कर वापस लाने के लिए भेजते हैं। रास्ते में निषाद राज समाचार पाकर कंद मूल फल लेकर राम के दर्शन के लिए दौड़ पड़ते हैं। राम से मिलने के बाद वे उन्हें अपने गांव ले जाना चाहते हैं। लेकिन राम वन में ही रहने को कहते हैं।

भीलनी आपस में बात करते हुए कहती हैं कि कैसे माता-पिता है कि इन जैसे कोमल बच्चों को वन में भेज दिया। राम सिंगुआ वृक्ष के नीचे बैठते हैं। निषादराज सभी को भोजन कराते हैं। भोजन के बाद राम सीता भूमि पर शयन करते हैं। यह देख निषादराज रोने लगे तो लक्ष्मण ने उन्हें अपना उपदेश सुना कर उनको मोह छोड़कर सीताराम के चरण कमल में अनुराग करने को कहते हैं। यहीं पर भगवान की आरती के बाद लीला को विश्राम दिया गया।

    Ramnagar में नहीं होती दशरथ मरण की लीला

    रामनगर [Ramnagar] की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में दशरथ मरण की लीला नहीं होती राम सीता और लक्ष्मण के वन गमन के पश्चात अगले दिन जब राम गंगा पार करके भारद्वाज आश्रम से होते हुए यमुना पार करने के बाद ग्राम वासियों से मिलते हुए बाल्मीकि आश्रम में मिलने के पश्चात चित्रकूट में निवास करते हैं। वे वहां से सुमंत को अयोध्या भेज देते हैं।

    इसके बाद वहीं लीला समाप्त हो जाती है। इसके बाद आगे दशरथ मरण की लीला नहीं होती। रामलीला सूची [Ramnagar] में भी दशरथ मरण के आगे के स्थान रिक्त… रखा जाता है। इस संबंध में एक किंवदंती है कि पूर्व काशी नरेश [Ramnagar] एक राजा थे। वह एक दूसरे राजा की मौत नहीं देख सकते थे। इसलिए यह लीला नहीं कराई जाती। वहीं जब तक पूर्व काशी नरेश जीवित रहे, तब तक लीला के दौरान वे कोप भवन की लीला भी नहीं देखते थे। जैसे ही राजा दशरथ कोप भवन में कैकेई को बनाने के लिए जाते थे। वैसे ही पूर्व काशी नरेश दूर्ग में लौट जाते थे। शेष लीला को उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद लोग कराते थे।

    Subscribe our channel

    Related Posts:

    • Ramleela Update
      Ramnagar Ramleela Update: श्रीराम ने किया रावण के…
    • रामायण-राजा-जनक-का-जीवन-परिचय
      रामायण के राजा जनक का संपूर्ण जीवन परिचय
    • Ayodhya Deepwali
      Ayodhya Deepwali: पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे…
    • ezgif.com-webp-to-jpg (2)123123
      रामायण के विभीषण का संपूर्ण जीवन परिचय
    • 2022_8image_13_31_034445050maineyelashes-ll123
      नकली पलकों का न करें इस्तेमाल, पलकों को बनायें…
    • Flashback 1952
      Flashback 1952: रिक्शा भी आधी सवारी का तय करते थे…
    Previous Post

    Current Attack: 11 हजार वोल्टेज के सप्लाई लाइन से टकराया लोहे का पाइप, दो झुलसे

    Next Post

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण [Finance Minister Nirmala Sitharaman] पहुंचीं वाराणसी : IIT-BHU में किया ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत

    Next Post
    Finance Minister Nirmala Sitharaman

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण [Finance Minister Nirmala Sitharaman] पहुंचीं वाराणसी : IIT-BHU में किया 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' कॉन्फ्रेंस की शुरुआत

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव