• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

Umesh Pal Case: अतीक अहमद समेत तीन को आजीवन कारावास, अतीक के वकील ने कहा, ‘कोर्ट के फैसले के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे’

by Abhishek Seth
March 28, 2023
in देश-विदेश, प्रयागराज
0
Umesh Pal Case: अतीक अहमद समेत तीन को आजीवन कारावास, अतीक के वकील ने कहा, ‘कोर्ट के फैसले के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे’
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। उमेश पाल अपहरण मामले (Umesh Pal Case) के आरोपी अतीक अहमद समेत तीन को कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण मामले में तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई तथा जुर्माना लगाया। इस मामले में अशरफ समेत सात आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया गया। अतीक को यह सजा 17 वर्ष पुराने मामले में सुनाई गई है।

वैसे पुलिस रिकॉर्ड में अतीक गैंग पर 101 मुकदमे दर्ज हैं। यह पहला मामला है, जिसमें अतीक को दोषी पाया गया है और सजा मिली है। इसी बीच कोर्ट ने अतीक को साबरमती जेल वापस भेजने का आदेश दिया है।

एमपी एमएलए कोर्ट के जज दिनेश चंद्र शुक्ल ने अतीक के अलावा खान सौलत हनीफ और दिनेश पासी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। यह रुपए उमेश पाल के परिवार को दिए जाएंगे। वहीँ, इस मामले में अतीक के वकील का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हम हाईकोर्ट जाएंगे।

जज दिनेश चंद्र शुक्ल ने अशरफ उर्फ खालिद अजीम समेत फरहान, जावेद उर्फ बज्जू, आबिद, इसरार, आशिक उर्फ मल्ली, एजाज अख्तर को बरी कर दिया गया है। सजा सुनाने के बाद दोपहर 3.30 बजे अतीक और अशरफ को वापस नैनी जेल ले जाया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने अतीक-अशरफ से सवाल किए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अतीक को वापस साबरमती और अशरफ को बरेली जेल भेजने के लिए नैनी जेल में समन पहुंच चुका है। हालांकि दोनों को कब ले जाया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

उधर, अतीक को नैनी जेल वापस लाया गया है, लेकिन उसे जेल के अंदर नहीं लिया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों प्रिजन वैन जेल गेट पर खड़ी हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने अतीक को जेल में लेने से मना कर दिया है। नैनी जेल सुपरिन्टेंडेंट के मुताबिक माफिया अतीक अहमद को गुजरात और अशरफ को बरेली भेजा जाएगा। नैनी जेल में लेने का अभी कोई आदेश नहीं मिला है।

अतीक पुराना खूंखार बदमाश और डकैत है, उसे फांसी हो: उमेश की मां

कोर्ट के फैसले पर उमेश की मां शांति देवी ने कहा, ‘अतीक ने मेरे बेटे का मर्डर कराया. तीन-तीन लोगों की निर्ममता से जान ली. वो पुराना खूंखार बदमाश और डकैत है वो अपने पैसों के बल पर कुछ भी कर सकता है। मुख्यमंत्री से मेरी मांग है कि उसे फांसी दी जाए। उसे अपहरण मामले में भले ही उम्रकैद की सजा हुई है, लेकिन मर्डर केस में उसे फांसी दी जाए।

अतीक को फांसी हो: उमेश की पत्नी

वहीं, उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा- मैं घर पर अकेली हूं। मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि मेरी सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। अतीक को अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा कोर्ट ने सुनाई है। इस फैसले पर मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं, लेकिन मेरे पति के मर्डर केस में अतीक को फांसी की सजा दिलाई जाए।

Related Posts:

  • ateek ahmed murder
    Atiq Ahmed: माफिया से नेता बने अतीक के जुर्म की…
  • Indian Police
    Police: भारतीय पुलिस के इतिहास के अनछुए पन्ने, पढ़िए…
  • atik-1
    अतीक की साबरमती जेल वापसी, मिली उम्रकैद की सजा
  • ateek-ahmed-shot-dead
    Ateek Ahmed Shot Dead: आरोपियों का बयान- 'फेमस होने…
  • WhatsApp Image 2023-04-13 at 4.52.38 PM
    Asad Encounter: मिट्टी में मिल गया माफिया अतीक का…
  • ateek -sundar-relation
    Atiq Ashraf Murder: जानिए, पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर…
Tags: atique ahmadprayagraj shootoutumesh pal murderumesh pal murder mystry
Previous Post

अतीक की साबरमती जेल वापसी, मिली उम्रकैद की सजा

Next Post

ट्रैकर डॉग सुल्तान की आरपीएफ ने रद्द की नीलामी

Next Post
ट्रैकर डॉग सुल्तान की आरपीएफ ने रद्द की नीलामी

ट्रैकर डॉग सुल्तान की आरपीएफ ने रद्द की नीलामी

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
  • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
  • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
  • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
  • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
  • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
  • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
  • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
  • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.