वाराणसी शहर में एक बार फिर से VDA के एक्शन और बुलडोजर की गरज से हड़कंप मच गया। गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र के कचहरी चौराहे पर दुकानदारों के बीच उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब VDA की टीम ने अचानक धावा बोला और वहां स्थित फेमस जायका रेस्टोरेंट को अवैध बताते हुए उसपर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की। दरअसल, कहचरी से संदहा चौराहे तक चौड़ीकरण अभियान की प्रक्रिया चल रही है।
इसी के तहत VDA के द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही और इसी बीच कचहरी चौराहे पर स्थित जायका रेस्टोरेंट जो कि एक मुस्लिम व्यापारी इमरान कादरी बाबा का है। VDA ने उसकी दूकान को अवैध बताते हुए उसे खाली करने की नोटिस दी थी। लेकिन जब दुकान खाली नही हुई तो VDA ने उसपर का बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
वहीं इस दौरान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई,ताकि कार्रवाई में किसी भी प्रकार की रूकावट ना आने पाए और किसी भी अराजकतत्व को भी रोका जा सके। इसी बीच रस्टोरेंट के मालिक ने VDA और PWD पर जबरन कारवाई किए जाने पर अरोप भी लगाया है।
Varanasi: मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती
इस दौरान कैंट एसीपी प्रज्ञा पाठक ने बताया कि ये ध्वस्तीकरण की कारवाई VDA और PWD के द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए यहाँ मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन चौराहा से लेकर कचहरी लाइन तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है ताकि यहाँ वाहनों का आवागमन को रोका जा सके। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को रोकने के लिए रस्सी व बैरीकेडिंग भी की गई है ताकि भी प्रकार की जनहानि ना होने पाए। यह पूरी कार्रवाई VDA के द्वारा क़ानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
दुकान संचालक ने VDA पर लगाए गंभीर अरोप
वहीं मीडिया से बातचीत में दुकान के संचालक इमरान कादरी बाबा ने कहा कि आज यह जो कार्रवाई VDA के द्वारा मेरे दुकान पर उसे अवैध बताते हुए की जा रही है, यह कोई असली वजह नहीं है। सरकार के द्वारा PWD को इस रोड के चौड़ीकरण का आर्डर जारी हुआ है। इसको लेकर हमने हाईकोर्ट में चैलेंज भी किया था।
उन्होंने आगे बताया कि कोर्ट में दिए गए हमारे दावे के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि अगर कोई मकान मालिक आपसी सहमति से अपना मकान या दूकान नहीं देना चाहता है तो भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के मुताबिक, अधिग्रहण की प्रोसेडिंग को कम्पलीट करने के बाद आप उनसे माकन को ले सकते हैं।
ये भी पढ़े:- 2 अक्टूबर को दुकानों पर नहीं चलेगा UPI?
इमरान ने आगे VDA और PWD पर आरोप लगाते हुए कहा कि PWD की ओर चौड़ीकरण की कार्रवाई पूरा करने के लिए मेरे ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा हैं। उनका कहना है कि जो मुझे मुआवजा दिया जा रहा है उसे लेकर मैं अपना दुकान खाली कर दू और अगर मैं ऐसा नही करता हूं तो वह मेरे दुकान को अवैध दिखा देंगे। वहीं नगर निगन का भी कहना है कि वो इसे जर्जर दिखा देंगे। इसके बाद आज इन आलाधिकारियों ने इसे अवैध बताते हुए दुकान पर बुलडोजर चलाया।
