• Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Vishwanath Mandir : अब आस्था का भी हुआ व्यवसायीकरण, आम भक्त होंगे अपने आराध्य से दूर, खास की पूरी होंगी मुरादें…

by Kajal Seth
June 26, 2023
in वाराणसी
0
Vishwanath Mandir Rate List
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सावन का महीना आने वाला है ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Vishwanath Mandir Rate List) में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए मंदिर में होने वाली आरती के साथ-साथ बाबा के सुगम दर्शन, श्रृंगार व रूद्राभिषेक सभी के टिकट के दामों को बढ़ा दिया गया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और आरती की नई रेट लिस्ट मंदिर प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है और इस रेट लिस्ट के अनुसार भक्तों को अब आम दिनों की अपेक्षा सावन महीने में दोगुने शुल्क का भुगतान करना होगा।

Vishwanath Mandir Rate List

    नई लिस्ट के अनुसार सोमवार को मंगला आरती के लिए श्रद्धालुओं को 2000 रूपये और सोमवार को सन्यासी भोग के लिए उन्हें 7500 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा यदि कोई श्रद्धालु सावन में रुद्राभिषेक कराना चाहता है तो उसके लिए अलग से शुल्क का भुगतान रन होगा।

    व्यवस्थाओं और टिकट रेट (Vishwanath Mandir Rate List) बढ़ने को लेकर काशी विश्वनाथ न्यास परिषद् के अध्यक्ष नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि सावन महीने में गर्भगृह में प्रवेश बंद होता है लेकिन व्यवस्था ऐसी की गयी है कि भक्त चारों ओर से जब जल या बेलपत्र गभगृह के बाहर से चढ़ाते हैं वह सीधा बाबा विश्वनाथ को अर्पित हो जाता है।

    Vishwanath Mandir Rate List : भीड़ पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए की गयी है बढोत्तरी

    काशी विश्वनाथ मंदिर (Vishwanath Mandir) के न्यास अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि मंदिर प्रशासन की ओर से जारी की गयी लिस्ट का उद्देश्य यही है कि इससे भीड़ पर नियंत्रण किया जा सके और मंदिर की आय भी बढ़े। इसी को ध्यान में रखते हुए शुल्क बढ़ाया गया है। व्यवस्था की दृष्टि से इस कार्य को करना शुल्क को (Vishwanath Mandir Rate List) बढ़ाना कहीं ना कहीं मंदिर प्रशासन की मजबूरी है क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं कि वह इतना शुल्क अदा कर सके ऐसे में मंदिर परिसर में जो भीड़ उमड़ी होती है उसपर नियंत्रण किया जा सकता है।

    Vishwanath Mandir Rate List

    श्रावण मास भारतीय संस्कृति में भगवान शिव को समर्पित किए जाने वाला महीना है। इसीलिए पूरे देश में बड़े विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक, शिवयात्रा निकाली जाती है और लोग जानते होंगे कि इस महीने में कावर निकलने की भी एक प्रथा है। उन्होंने कहा कि जहां भी भगवान शिव का मंदिर है, जहां भी उनका ज्योर्तिलिंग है वहां कावरिया जल चढ़ाते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बार सावन में काशी विश्वनाथ धाम में शिव पुराण के पाठ का आयोजन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था काशी से हुआ रवाना

    नागेन्द्र पांडेय ने कहा कि कई सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि अधिक मास लगने से दो महीने का सावन होगा और ऐसे में काशी में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। जहां इस वक्त देढ़ लाख के करीब भक्त काशी आ रहें वहीं सावन में इनकी संख्या दोगुनी-तिगुनी होकर 3 लाख से लेकर 5 लाख हो जाती है। उसी हिसाब से हम तैयारी कर रहें हैं।

    श्रद्धालु का कहना रहा कि जिस हिसाब से टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं उसे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। यदि भीड़ बढ़ रही है तो इसकी अलग से व्यवस्था होनी चाहिए ना कि टिकट का रेट बढ़ना चाहिए।

    लखनऊ से आए श्रद्धालु अभिषेक ने बताया कि टिकट लेकर दर्शन करने से बााब के सुगम दर्शन प्राप्त होता है और सावन में भीड़ बढ़ने की वजह से यह व्यवस्था या टिकट के रेट (Vishwanath Mandir Rate List) को बढ़ाया गया है। हालांकि यह व्यवस्था नहीं होनी चाहिए लेकिन यदि प्रशासन ने ऐसा किया है टिकट का रेट बढ़ाया है तो उन्होंने कुछ सोच समझ के ही ऐसा किया होगा।

    Vishwanath Mandir Rate List

    इसके साथ ही टिकट रेट (Vishwanath Mandir Rate List) में की गई इस कदर बढ़ोत्तरी के चलते विपक्ष ने इस मुद्दे को भी राजनीतिक रूख देते हुए इसपर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि ‘‘भाजपा सरकार से आग्रह है कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन पर शुल्क लगाकर गरीबों, सच्चे भक्तों व आम जनता से उनके दर्शन का अधिकार न छीने। वहीं उन्होंने यह भी लिखा कि भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है। निंदनीय!’’

    भाजपा सरकार से आग्रह है कि ‘बाबा विश्वनाथ जी’ के दर्शन पर शुल्क लगाकर ग़रीबों, सच्चे भक्तों व आम जनता से ‘दर्शन का अधिकार’ न छीने।

    भाजपा ने धर्म को व्यापार बना लिया है। निंदनीय!

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 25, 2023

    दरअसल, सावन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Vishwanath Mandir Rate List) में आने वाले श्रद्धालुओं के हुजुम को देखते हुए सुगम दर्शन और आरती की नई रेट लिस्ट मंदिर प्रशासन की ओर से जारी की गई है। इस रेट लिस्ट में शुल्क को को दोगुने से लेकर चार गुना तक बढ़ा दिया गया है। वहीं यह नई रेट लिस्ट सावन माह की शुरूआत यानि की 4 जुलाई से लेकर सावन के अंत यानि की 31 अगस्त तक लागू रहेगी।

    Related Posts:

    • Sawan First Somvar
      Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
    • Saawan Third Monday
      Saawan Third Monday: मौसम की नरमी और तल्खी के बीच…
    • Rathyatra Mela
      Rathyatra Mela 2023 : डोली पर सवार होकर मनफेर के लिए…
    • Baba dham Vishwanath mandir
      Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63…
    • Baba Vishwanath Darshan
      Baba Vishwanath Darshan : 4 जुलाई से लग रहा सावन,…
    • Kashi Vishwanath Dham
      Kashi Vishwanath Dham : सावन के सोमवार को नहीं होंगे…
    Previous Post

    Healthy Fat: फिट रहने के लिए जरूरी है थोड़ा फैट, जाने किन चीज़ों के सेवन मिलेगा हेल्दी फैट

    Next Post

    भोलेनाथ का शरभ अवतार जिनके व्दारा नरसिंह अवतार को शांत किया गया

    Next Post
    भोलेनाथ का शरभ अवतार जिनके व्दारा नरसिंह अवतार को शांत किया गया

    भोलेनाथ का शरभ अवतार जिनके व्दारा नरसिंह अवतार को शांत किया गया

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
    • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
    • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
    • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
    • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.