• Web Story
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Water Taxi Protest: नाविकों ने क्रूज का किया घेराव, कहा – वाटर टैक्सी को पवित्र गंगा जी में घुसने नहीं देंगे

by Abhishek Seth
July 12, 2023
in वाराणसी
0
Water Taxi Protest
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Water Taxi Protest (वाराणसी)। वाराणसी में वाटर टैक्सी को लेकर नाविकों का अन्दोलन तेज हो चला है। नाविकों ने संत रविदास घाट पर खड़े क्रूज को नावों और बजडों के सहारे घेर लिया। नाविकों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए नारे लगाये और कहा – अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है। नाविकों की मांग है कि गंगा में क्रूज को बंद कराया जाय। गंगा में क्रूज को चलने नहीं देंगे।

नाविकों ने मंगलवार शाम से ही बोट राइडिंग बंद (Water Taxi Protest) कर दी है। नाविकों ने कहा कि गंगा जी के पवित्र जल में वाटर टैक्सी को घुसने नहीं देंगे। वाटर टैक्सी के विरोध में नाविकों ने गंगा घाट पर सैकड़ों नाव लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

गंगा घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालु भी यह सब (Water Taxi Protest) देखकर अचंभित हो उठे हैं। सैलानी, बिना बोत राइडिंग किए ही वापस लौट रहे हैं। गंगा में बोट का संचालन ठप होने के बाद डीएम एस। राजलिंगम दशाश्वमेध घाट पहुंचे। बताया जा रहा है कि नाविकों से जिलाधिकारी की यह वार्ता पूरी तरह विफल रही। नाविक अपनी मांगों पर अड़े रहे। माझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी ने कहा कि जिलाधिकारी संग हुई वार्ता 90% तक विफल रही। बाकी बचे 10 प्रतिशत में कुछ हो नहीं सकता।

Water Taxi Protest

कुछ दिनों बाद लांच होने वाले वाटर टैक्सी के विरोध में उतरे धरनारत (Water Taxi Protest) नाविकों ने कहा कि किसी भी सूरत में वे गंगा में अब नया प्रयोग नहीं करना चाहते। गंगा में चलने वाला क्रूज पहले ही उनकी आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचा रहा है। वाटर टैक्सी अब उनकी स्थिति को पूरी तरह से ख़राब कर देगा। दशाश्वमेध घाट पर जिलाधिकारी व नाविकों संग चली बैठक में जल पुलिस भी शामिल रही। नाविकों ने जिला व पुलिस प्रशासन से जमकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Water Taxi Protest: प्रशासन कर रहा घुमावदार बातें

प्रमोद मांझी ने कहा कि जिला प्रशासन घुमावदार बातें कर रहा है। ऐसा भी नहीं कह रहे हैं कि वाटर टैक्सी आप ले लो। हम पेट के लिए जान भी दे सकते हैं, लेकिन अपने पेट पर किसी लात मारकर घुसने का मौका नहीं देंगे। जिला प्रशासन कहता है कि वाटर टैक्सी दान में आया है। इसको चलाएंगे और आगे कोई टैक्सी नहीं आएगी। प्रशासन हमको फांसी दे, गोली मार दे। लेकिन जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक कोई ऐसी बात नहीं मानूंगा। अब इनको बात करना है तो फिर गंगा जी में आना होगा। मैं इनके किसी ऑफिस में नहीं जाऊंगा। काशी में क्या कृकृत्य हुआ है, इसके बारे में दुनिया भर में बताएंगे।

    बता दें कि वाराणसी में श्रद्धालुओं और सैलानियों की सुविधा के लिए वाटर टैक्सी की लॉन्चिंग होने वाली है। इससे सैलानियों को अस्सी से नमो घाट तक आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। और साथ में टाइम भी कम स्पेंड होगा। मगर, शासन के इस फैसले से नाविक समाज के लोगों में गुस्सा है। उनको आशंका है कि वाटर टैक्सी आने से उनका धंधा चौपट (Water Taxi Protest) हो जाएगा। पब्लिक को ज्यादा सहूलियत मिलेगी तो नाव में कोई बैठेगा नहीं। इससे बेरोजगारी का डर सता रहा है। क्रूज के चलने से पहले ही वे लोग बेहाल हैं।

    नाविकों को धरने (Water Taxi Protest) को लेकर एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि नाविकों की कुछ समस्याएं हैं, जिसे संज्ञान में लिया गया है। उनकी मांगों के आधार पर 11 लोगों की कमेटी बनाकर एक महीने के भीतर इसका समाधान कराया जाएगा। कमेटी में जिन 11 लोगों को शामिल किया जाएगा, वे उनके (नाविकों) ही लोग होंगे। इन ग्यारह लोगों की कमेटी से ही इस समस्या का समाधान होगा।

    Water Taxi Protestल नाविकों और डीएम की वार्ता विफल, कहा- घेरेंगे क्रूज को, गंगा में उतरकर रोकेंगे वाटर टैक्सी

    Water Taxi Protest

    वाटर टैक्सी चलने से छिन जाएगी नाविकों की रोजी रोटी। नौका संचालन न होने से पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा। जी हां वाराणसी के नाविक समाज पिछले कुछ दिनों से गंगा में वाटर टैक्सी (water taxi) चलाने के निर्णय के विरोध में हड़ताल पर हैं। नावों का संचालन ठप्प कर नाविकों ने बीच गंगा में नावों पर खड़े होकर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ, प्रशासन के खिलाफ व हमारी मांग पूरी करों के साथ जमकर नारे भी की। नाविकों में इस दौरान काफी आक्रोश देखने को मिला।

    पूरी खबर यहां पढ़ें…

    Related Posts:

    • ravidas jayanti
      संत रविदास जयंती: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ थे संत…
    • Protest Against Water Taxi
      Protest Against Water Taxi: वाटर टैक्सी के विरोध में…
    • Talks with DM about water taxi failed
      Water Taxi : नाविकों और डीएम की वार्ता विफल, कहा-…
    • Bal Gangadhar Tilak
      1 अगस्त : लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar…
    • WhatsApp Image 2023-01-27 at 6.22.20 PM (2)
      24 करोड़ की लागत से संत रविदास की जन्मस्थली में…
    • India
      India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
    Tags: water taxiwater taxi protest
    Previous Post

    लखनऊ में मिसेज उत्तर प्रदेश – क्वीन ऑफ वरच्यु का ऑडिशन शुरू

    Next Post

    Rape: सफाईकर्मी से किया था दुष्कर्म, हत्या का किया था प्रयास, कोर्ट ने दी दस साल की सजा

    Next Post
    varanasi rape news

    Rape: सफाईकर्मी से किया था दुष्कर्म, हत्या का किया था प्रयास, कोर्ट ने दी दस साल की सजा

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Kashi Vishwanath Dham Tourist Update: सावन में 63 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, एक करोड़ छूने को बेताब आंकड़े
    • Eye Flu: ‘आई फ्लू’ अथवा ‘कंजक्टिवाइटिस’ से बचने के लिए सतर्कता ज़रूरी, ऐसे करें बचाव
    • पांच दिवसीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोज़र विजिट पर सूरत एवं अहमदाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के महापौर और नगर आयुक्त
    • WFI Election: वाराणसी के संजय ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन, विरासत में मिली है पहलवानी
    • लखनऊ बीबीएयू में हुआ निबंध व आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • IPS Anurag Arya: वह आईपीएस जिसने मुख़्तार को घुटने टेकने पर किया मजबूर, मिट्टी में मिला दी माफिया की सल्तनत
    • लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया
    • जानें कैसे बनाएं इंस्टेंट लहसुन की चटनी या डिप
    • Pratima Sinha: कहानीकार, नाटककार प्रतिमा सिन्हा का बनारस से मुंबई तक का सफरनामा, दो बड़ी फिल्मों में बतौर लेखिका जुड़ीं
    • BJP Varanasi President: भाजपा कार्यकर्ताओं ने की जिलाध्यक्ष के शतायु होने की कामना, 8 वर्ष का कार्यकाल बीजेपी के लिए शानदार
    • Web Story

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • Web Story

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.