• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

BJP Manifesto: बीजेपी के घोषणापत्र में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से लेकर कॉमन इलेक्टोरल रोल समेत कई मुद्दे शामिल, जानिए और क्या है खास

by Kajal Seth
April 14, 2024
in देश-विदेश
0
BJP Manifesto
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

    BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने दिल्ली स्थित अपने पार्टी मुख्यालय में रविवार को घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने इस घोषणापत्र को ‘भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी’ नाम दिया है। वहीं भाजपा अपने घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    घोषणा पत्र [BJP Manifesto] में शामिल खास बातें

    बीजेपी ने आज घोषित किए गए अपने इस घोषणापत्र [BJP Manifesto] में देश में वन नेशन-वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल की भी व्यवस्था करने की बात कही है। घोषणा पत्र में रेलवे को लेकर भी वादे किए गए हैं। इस तरह बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ में यूसीसी से लेकर ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ समेत कई मुद्दों को शामिल किया गया है। आइए जानिए है, घोषणापत्र में क्या है ख़ास..

    • अगले पांच सालों तक मुफ्त राशन, पानी, गैस कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना से ज़ीरो बिजली बिल की व्यवस्था।
    • आयुष्मान भारत से पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, यह आगे भी मिलता रहेगा। 70 साल से ऊपर की आयु के हर बुजुर्ग को इस योजना में लाया जाएगा।
    • मोदी की गारंटी है जन औषधि केंद्र पर 80 फीसदी छूट के साथ दवाई मिलती रहेगी।
    • गरीबों को चार करोड़ पक्के मकान बनाकर दिए हैं। तीन करोड़ और पक्के मकान बनाए जाएंगे।
    • नारी तू नारायणी के तहत आगे 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।
    • पेपर लीक पर बड़ा कानून बना है, उसे लागू करेंगे।
    • मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये का लोन मिलेगा।
    • नेशनल एजुकेशन पॉलिसी [BJP Manifesto] लागू होगी। हर नागरिक को हाई क्वालिटी शिक्षा प्राप्त होगी।
    • 2036 में ओलंपिक की मेज़बानी करेंगे।
    • दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता मिलेगा।
    • युवाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, स्पोर्ट्स, इन्वेस्टमेंट, हाई वैल्यू सर्विस और टूरिज्म के ज़रिए लाखों रोज़गार के अवसर पैदा करेंगे।
    • एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन गई हैं, आगे तीन करोड़ को बनाएंगे।
    • नारी वंदन अधिनियम को लागू करेंगे।
    • महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप [BJP Manifesto] को सर्विस सेक्टर से जोड़कर नए अवसर देंगे।
    • महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और ओस्टियोपोरोसिस पर विशेष ध्यान देंगे।
    • महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे।
    • बीज से बाज़ार तक किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
    • श्रीअन्न को सुपरफूड की तरह स्थापित करेंगे।
    • नेनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से ज़मीन की सुरक्षा करेंगे।
    • कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे।
    • मछुआरों के जीवन से जुड़े हर पहलू, जैसे कि नाव का बीमा, फिश प्रोसेसिंग यूनिट, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी, इन सभी को मज़बूत करेंगे।
    • मछली पालकों को सी-वीड और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे।
    • गिग वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर्स, ट्रक ड्राइवर, कुली, सभी को ई-श्रम से जोड़ेंगे और कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएंगे।
    • हाईवे पर ट्रक चालकों के लिए आधुनिक सुविधाएं बनवाएंगे।
    • भारत योग का ऑफिशियल सर्टिफिकेशन देगा।
    • तिरुवल्लुवर कल्चरल सेंटर [BJP Manifesto] के ज़रिए भारत की संस्कृति को विश्व में ले जाएंगे।
    • भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था उच्च शिक्षण संस्थाओं में करेंगे।
    • 2025 को जनजातीय गौरव वर्ग के रूप में घोषित करेंगे।
    • एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन और ईको टूरिज़्म को बढ़ावा देंगे।
    • ओबीसी, एससी, एसटी समुदायों को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान देंगे।
    • अर्बन हाउसिंग, ट्रांसपोर्टेशन, वाटर मैनेजमेंट, साफ हवा, कचरे के ढेर से मुक्ति और स्वच्छ पानी के लिए मिशन मोड पर काम होगा।
    • विश्वभर में रामायण उत्सव मनाएंगे। अयोध्या का विकास होगा।
    • 5जी नेटवर्क टेक्नोलॉजी का विस्तार करेंगे, 6G पर काम करेंगे।
    • भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिक सख्त कार्रवाई होगी।
    • Perform, Reform, Transform का मंत्र शासन के हर क्षेत्र में लागू होगा।
    • भारतीय न्याय संहिता [BJP Manifesto] लागू होगी।
    • वन नेशन, वन इलेक्शन के साथ ही कॉमन इलेक्टोरल रोल की व्यवस्था होगी।
    • भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की गारंटी।
    • भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी।
    • रेलवे में नई पटरियां जुड़ेंगी।
    • नई वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें आएंगी।
    • वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेंगे, आने वाले वर्षों में वेटिंग लिस्ट की समस्या खत्म होगी।
    • नए एयरपोर्ट हाईवे, मेट्रो, अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण जारी रहेगा।
    • उत्तर, दक्षिणी पूर्वी भारत में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की फिजिबिलिटी स्टडी शुरू होगी।
    • नॉर्थ-ईस्ट में विकास यात्रा जारी रहेगी।
    • तटीय, द्वीप, पहाड़ी हर क्षेत्र की विशेष जरूरतों के अनुसार मास्टर प्लान बनाने की तैयारी।
    • 2047 तक उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करेंगे।
    • पेट्रोल आयात को कम करेंगे।
    • ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान योजना [BJP Manifesto] का लाभ मिलेगा।

    बता दें कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है।

    also read

    Related Posts:

    • BJP Manifesto
      बीजेपी का घोषणापत्र [BJP Manifesto] जारी: पीएम ने…
    • Uniform Civil Code
      समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर केजरीवाल…
    • दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
      दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में…
    • Mission-2024
      Mission-2024: पूर्वांचल में फिर से खाता खोलने को सपा…
    • Year Ender 2024
      Year Ender 2024: देश की 10 बड़ी राजनीतिक घटनाएं,…
    • Modi in Banaras
      Modi in Banaras: मोदी ने दी गारंटी, कहा - तीसरी पारी…
    Previous Post

    बीजेपी का घोषणापत्र [BJP Manifesto] जारी: पीएम ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को बुलाकर दी संकल्प पत्र की कॉपी

    Next Post

    Mukhtar Ansari Shooter: आजमगढ़ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शूटर सोहन पासी को 1.75 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

    Next Post
    Mukhtar Ansari Shooter

    Mukhtar Ansari Shooter: आजमगढ़ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के शूटर सोहन पासी को 1.75 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

    Web Stories

    10 Things to know about The Kerala Story
    Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
    ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
    गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
    बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
    • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
    • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
    • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
    • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

    Categories

    About Us

    Jansandesh Times

    Category

    • अजब गजब
    • अपराध
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • एजुकेशन
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटोमोबाइल
    • कानपुर
    • खान-पान
    • खेल
    • गाजीपुर
    • गोरखपुर
    • चंदौली
    • जौनपुर
    • टीवी
    • टेक्नोलॉजी
    • टॉलीवुड
    • ट्रैवेल
    • दिल्ली
    • देश-विदेश
    • धर्म कर्म
    • प्रयागराज
    • फैशन
    • फ़ोटो गैलरी
    • बलिया
    • बिज़नेस
    • बॉलीवुड
    • भदोही
    • भोजपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मूवी रिव्यु
    • राजनीति
    • राज्य
    • लखनऊ
    • लाइफस्टाइल
    • वाराणसी
    • वेब सीरीज
    • साइंस
    • सोनभद्र
    • स्पेशल स्टोरी
    • स्वास्थ्य
    • हेल्थ
    • हॉलीवुड

    Recent Posts

    • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
    • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
    • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
    • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
    • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    No Result
    View All Result
    • #69224 (no title)
    • #69281 (no title)
    • Web Story
    • होम

    © 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

    10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव