Varanasi: भोजपुरी फिल्म स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी जो दीपावली पर काशी के घाट पर पहुंचे जहां देख लोगों ने उनका स्वागत किया तो मनोज तिवारी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन किया। मनोज तिवारी ने कहा कि काशी की भव्यता – दिव्यता पूरे देश ही नहीं विदेश में देखी जा रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि जब फ्लाइट से काशी आ रहा था तो उसमें जर्मनी से भी लोग आ रहे थे।

काशी जैसी व्यवस्था होगी दिल्ली में – मनोज तिवारी
इस दौरान मनोज तिवारी ने यमुना में डुबकी लगाने का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि काशी (Varanasi) जैसी व्यवस्था हम दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार में करने जा रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि काशी में ऐसे ऐसे क्रूज देखने मिल रहे है, देखकर ऐसा नहीं लगता कि हम टेंस नदी के किनारे हैं या काशी (Varanasi) के गंगा नदी के किनारे हैं।

60 प्रतिशत तक ठीक हुआ यमुना
मनोज तिवारी के यमुना के नहाते समय के वीडियो को विपक्ष द्वारा ट्रोल करने के सवाल पर कहा कहा कि वो अपनी गतिहीनता छिपाना चाह रही है। (Varanasi) मनोज तिवारी ना आगे कहां की हमने 60 किलोमीटर यमुना जी में से 3 किलोमीटर में छह नाले डायवर्ट किए है। जिसे हमने आधा से ज्यादा ठीक कर दिया है तो उन्हें स्वीकार करने में क्या जा रहा है। वाही उन्होंने आगे कहा कि वह वही जाते हैं, जहां अभी थोड़ी सी गड़बड़ी है। उन्होंने पिछली सरकार को हमला करते हुए कहा कि वह 10 सालों में कुछ नहीं कर पाए, हम डेढ़ सालों में कर दिए तो वह इस चीज को छुपाना चाहते हैं कि हम कैसे कर लिए हैं। मनोज तिवारी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम यमुना में नहा रहें, उसके पानी से अर्चमन कर है।

ये भी पढ़े:- 15 मिनट तक रंग-बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हुआ काशी का आसमान
यूपी में समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के गठबन्धन के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि भैया योगी बाबा फिर आयेंगे। जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा, हम पिछली बार से 10- 15 सीट ज्यादा लेकर आएंगे।
