Varanasi: वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत विशेष लोक अदालत के जरिए वाहन चालानों के जुर्मानो का किया जायेगा निपटारा। जिला न्यायालय में 28 नवंबर (शनिवार) को अदालत लगाई जाएगी। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए लंबित चालानों का निस्तारण कराया जा सकेगा।
न्यायालय परिसर में पैरा लीगल वॉलंटियर की रहेगी तैनाती
चालान से जूझ रहे वाहन स्वामियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 28 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर (Varanasi) पहुंचने की अपील की गई है। ताकि भविष्य में उन्हें किसी कानूनी परेशानी का सामना ना करना पड़े। परिसर में पैरा लीगल वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे, जो लोगो को चालान निस्तारण की प्रक्रिया और जरुरी बातों की जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें : जज गेस्ट हाउस के बाहर शराब पीने से रोकने पर सिपाही की पिटाई, तीन युवक हिरासत में
इससे लोगो को भटकना नही पड़ेगा। चालानों का न्यूनतम जुर्माना राशि पर समाधान कराने की सुविधा मिलेगी।
इन नंबरों पर ले जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(Varanasi) ने जानकारी के लिए पैरा लीगल वॉलंटियर के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। किसी भी तरह की सहायता के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता है।
मदन चौहान : 9305727838
शांता विश्वकर्मा : 9454369138
प्रदीप कुमार वर्मा : 8112810960

